कहते हैं कि जब जिंदगी और मौत की लड़ाई चल रही हो तो कभी-कभी ऐसे चमत्कार भी देखने को मिल जाते हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। इस समय वेनेजुएला एक बड़ी त्रासदी से गुजर रही है। बुधवार को 1 मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए। जिससे पूरे देश में भारी तबाही मच गई।
अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है। 4300 से ज्यादा लोग घायल हैं और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। हर तरफ मलबा और लोगों के चीख पुकार सुनाई दे रही है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जिन्होंने लोगों के दिल की उम्मीद और बढ़ा दी है।
उत्तरी इलाके ला गुवाइरा में रेस्क्यू टीम मलबा हटा रही थी। इसी दौरान उन्हें एक दूध मुहा बच्चा जिंदा मिला। कई घंटों तक मलवे के नीचे दबे रहने के बावजूद बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोगों में और उत्साह बढ़ गया। सिर्फ यही नहीं लागरा में बोलवेरियन नेशनल पुलिस कॉप्स ने 5 साल से कम उम्र के एक और बच्चे को बचाया। इसके अलावा घंटों की मेहनत के बाद 12 साल के एक बच्चे, एक महिला और
एक बुजुर्ग को भी मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इन सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने राहत कर्मियों का हौसला और बढ़ा दिया है। इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी बचाया जा रहा है। मलवे के नीचे दबा एक पालतू कुत्ता भी जिंदा मिला। बचाव के बाद उसे पानी पिलाया गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि राहत और बचाव का काम अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 200 लोग अभी
मलवे में फंसे हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय राहत टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और समय के खिलाफ यह जंग लगातार जारी है। तबाही बहुत बड़ी है। लेकिन मलबे से जिंदा निकले इन बच्चों और लोगों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उम्मीद जिंदा हो तो जिंदगी हार नहीं मानती। आप देख रहे हैं प्रभात खबर प्रभात [संगीत] खबर.com विश्वास वही रफ्तार नई