बीवी नंबर वन फिल्म के गाने चुनरी चुनरी को लेकर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और टिप्स फिल्म्स के बीच लीगल वॉर चल रहा है। टिप्स वरुण धवन और डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है हमें इस गाने का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए वाशु ने इसके राइट्स को लेकर उन पर केस कर दिया है। 22 मई को उन्होंने दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस मसले के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने वरुण वाली कुली नंबर वन के लिए डेविड को 70 करोड़ दिए थे।
मगर उससे फायदे की जगह उन्हें 27 करोड़ का नुकसान हो गया। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाशु भगनानी ने कहा, मैंने डेविड जी को कहा कि मैं बीवी नंबर वन का रीमेक बनाना चाहता हूं। कुली नंबर वन से हमें करीब ₹27 करोड़ का नुकसान हुआ था। उस मूवी में मैं सिर्फ नाम का प्रोड्यूसर था। प्रोडक्शन और बाकी खर्चों की पूरी जिम्मेदारी डेविड जी ही संभाल रहे थे। मैंने उन्हें फिल्म बनाने के लिए काफी बड़ी रकम दी थी। करीब 70 करोड़। जबकि उनकी इतनी फीस भी नहीं बनती थी।
वरुण स्टार कुरी नंबर वन को खूब प्रमोट किया गया था। मगर कोविड की वजह से उसे थिएटर्स के बजाय सीधे Amazon प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया। वहां भी फिल्म की बड़ी फजीहत हुई। इस बारे में वाशु कहते हैं वो कोविड का दौर था तब डेविड जी ने मुझसे कहा आपको जो भी नुकसान हुआ है हम आगे उसकी भरपाई कर देंगे। चलिए बीवी नंबर वन शुरू करते हैं।
इसके बाद हमने करीब 6 महीने तक उस फिल्म पर काम किया। फिर एक दिन रोहित धवन ने मुझे बताया कि स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है क्योंकि यह एक क्रिएटिव काम है इसलिए मैंने जल्दबाजी नहीं की। सोचा आराम से फिल्म बनाते हैं। 3 महीने बाद मुझे पता चलता है कि टिप्स फिल्म्स के रमेश तोरानी और डेविड धवन साथ मिलकर एक मूवी बना रहे हैं। मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं उन्हें रोक नहीं सकता। एक साल बाद मैंने देखा कि चुनरी चुनरी गाना उस फिल्म का हिस्सा बन चुका है। तब मैंने रेवि धवन को फोन किया और पूछा आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?
वाशु अग्नानी ने कहा कि बीबी नंबर वन की रिलीज के समय उन्होंने फिल्म के ऑडियो राइट्स टिप्स म्यूजिक को भेजे थे। लेकिन कंपनी गलत तरीके से उन गानों को वीडियो में भी इस्तेमाल करने लगी। टिप्स उनसे बात करने को भी तैयार नहीं थी। इसलिए मामला कोर्ट तक पहुंच गया। वाशु बताते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगा जब डेविड ने वही गाना टिप्स की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में इस्तेमाल कर लिया। उन्होंने कहा कुली नंबर वन से मैंने 27 करोड़ का नुकसान झेला था। लेकिन वरुण धवन ने कभी यह तक पूछना जरूरी नहीं समझा कि अंकल का नुकसान हुआ है। पूरा कौन करेगा? वाशु का कहना है कि इंडस्ट्री में थोड़े बहुत एथिक्स तो होने ही चाहिए। अगर डेविड धवन उनसे पहले बात कर लेते तो वह आसानी से उस गाने को इस्तेमाल करने के लिए एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे देते और इससे उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं होती।
मगर उन्होंने उनके ऐसा नहीं करने की वजह से मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया। जहां तक है जवानी तो इश्क होना है का सवाल है तो यह फिल्म 5 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है। 21 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था। सारी तैयारियां हो चुकी थी। मीडिया को इनवाइट्स भेजे जा चुके थे। मगर ऐन वक्त पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया। इसके पीछे टेक्निकल ग्लिच को जिम्मेदार ठहराया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख अब तक बताई नहीं गई है। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्रिन ने काम किया है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से जुड़ी जो भी अपडेट्स आएंगे हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। खबर लिखी है मेरे साथी शुभांजलि ने। मैं हूं आकांक्षा कुग। कैमरे के पीछे राशिद है। आप देखते रहिए ललिन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।