मशहूर एक्ट्रेस को हुई एड्स की बीमारी। बॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया रिश्ते के टूटने से एक्ट्रेस को लगा झटका। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऐसे दावे हम कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि जिस एक्ट्रेस के साथ ऐसा होने की बातें सामने आई हैं, उन्हें एक वक्त पर अपना यह रिश्ता प्यार जैसा लगता था। लेकिन कुछ ही वक्त बाद इसी रिश्ते से जुड़ी [संगीत] ऐसी बातें सामने आई जिन्होंने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में ही बॉयफ्रेंड ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर शायद किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए। सवाल था कि क्या तुम्हें एड्स है? लेकिन कहानी सिर्फ इस सवाल तक ही सीमित नहीं थी। जिस इंसान को वो अपना पार्टनर समझ रही थी, बाद में पता चलता है कि उसकी जिंदगी में एक और लड़की थी। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि आज इस एक्ट्रेस को अपने इस रिश्ते को जिंदगी का सबसे बड़ा मेंटल टॉर्चर बताना पड़ रहा है? आइए आपको 4 पी.m. बॉलीवुड की इस वीडियो में पूरी कहानी समझा देते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं इस एक्ट्रेस की जिनका नाम है गायत्री सुरेश। मलयालम सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री गायत्री सुरेश ने हाल ही में बिग बॉस मलयालम सीजन 8 के दौरान अपनी निजी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। एक टास्क के दौरान उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें जिंदगी में सबसे ज्यादा चोट पहुंचाने वाले इंसान से दोबारा बात करने का मौका मिले तो वो उससे क्या कहेंगी? इसी सवाल के जवाब में गायत्री ने साल 2021 की उस कहानी को याद किया जिसे वो अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक मानती हैं। गायत्री के मुताबिक उस समय वो एक ऐसे रिश्ते में थी जिसे उस वक्त वो प्यार और रिलेशनशिप समझती थी।
लेकिन आज पीछे मुड़कर देखने पर उनका कहना है कि शायद वह असली में एक सिचुएशन शिप थी। गायत्री ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही उस रिश्ते में कई रेड फ्लिक्स दिखाई देते थे लेकिन उनका नेचर ही ऐसा था कि वो किसी इंसान को तुरंत छोड़ने के बजाय उसे सुधारने का मौका देती हैं। उन्होंने बताया कि वो लोगों को कई मौके देती हैं और उसके बाद ही उन्हें अपनी जिंदगी से बाहर करती हैं। लेकिन इस रिश्ते के पहले ही हफ्ते में एक ऐसा सवाल आया जिसने उन्हें झजोर दिया। उनके मुताबिक उस शख्स ने उनसे पूछा था कि क्या तुम्हें एड्स है? इसी सोच के चलते उन्होंने उस रिश्ते को एक और मौका दिया। लेकिन आगे जाकर जो सामने आया उसने उनकी आशंका को और मजबूत कर दिया। गायत्री के मुताबिक बाद में उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति को वह अपना पार्टनर समझ रही थी वो किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। गायत्री ने बताया वह खुद फिरोस में रहती थी जबकि वह शख्स एनाकुलम में रहता था और वहां उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर था। इसके बाद उनका रिश्ता और खराब होता गया।
गायत्री ने कहा कि उस दौरान वह खुद भी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थी। उन्होंने अपनी कमियों को भी एक्सेप्ट किया और कहा कि वह खुद को एक परफेक्ट इंसान नहीं मानती हैं। लेकिन उनका कहना था कि उनका इरादा कभी किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाने का नहीं रहा। फिर एक समय ऐसा आया जब वो शख्स गायत्री को लगातार इग्नोर करने लगा। गायत्री ने उससे मिलने की जिद की। इसके बाद दोनों एक कार में साथ पहुंचे और यहीं से कहानी पहुंची उस घटना तक जिसने 2021 में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अक्टूबर 2021 का कार एक्सीडेंट। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कार में गायत्री अपने मेल फ्रेंड के साथ ट्रैवल कर रही थी, उसकी दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। घटना के बाद कार तुरंत नहीं रुकी और मामला आगे बढ़ गया। दूसरी गाड़ी में मौजूद लोगों ने पीछा किया और आखिरकार उनकी कार को रोक लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ भी जमा हो गई और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस घटना के वीडियो भी खूब सर्कुलेट हुए।
लेकिन गायत्री के मुताबिक उस पूरे हादसे के बाद जो हुआ उसने उन्हें एक्सीडेंट से भी ज्यादा मेंटल रूप से इफेक्ट [संगीत] किया। पुलिस मौके पर पहुंची थी और उस व्यक्ति को पुलिस स्टेशन भी ले गई थी। इसके बाद जब वह वापस आया तो गायत्री के मुताबिक उसने उन्हें कैफे में अकेला छोड़ दिया और अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया। गायत्री ने बताया कि यही पल उनके लिए सबसे ज्यादा ट्रॉमा देने वाला रहा। सोचिए जिस इंसान के साथ आप रिश्ते को लेकर सीरियस हो जिसके साथ अभी-अभी इतना बड़ा हादसा हुआ हो। पुलिस और विवाद के बाद आप उम्मीद कर रहे हो कि वह आपके साथ रहेगा। लेकिन वही इंसान आपको अकेला छोड़कर किसी दूसरे से मिलने चला जाए तो कैसा महसूस हो? गायत्री के मुताबिक इस पूरे किस्से ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। लेकिन समय के साथ उन्होंने इसी दर्द को अपनी ताकत बनाने की कोशिश की। बात गायत्री सुरेश की करें तो एक्ट्रेस ने साल 2014 में मिस केरला का खिताब जीता था।
इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और साल 2015 में जम्मा प्यारी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्मों में आने से पहले गायत्री बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हुई थी। शुरुआती दौर में वह नौकरी और एक्टिंग को लेकर साथ में चलने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने मलयालम सिनेमा के साथ तेलुगु प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। हालांकि गायत्री का करियर सिर्फ फिल्म्स की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा। सोशल मीडिया पर भी वह कई बार सुर्खियों में रही हैं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। और अब उनकी जिंदगी का एक और नया चैप्टर बिग बॉस मलयालम 8 के जरिए लोगों के सामने आया। इस शो में भी उनका सफर काफी अनयुअल रहा। गायत्री शो से दूसरे ही दिन इविक्ट हो गई थी। फिलहाल गायत्री का अपने बॉयफ्रेंड को लेकर यह खुलासा सोशल मीडिया पर खूब तेजी से चर्चा में है। आपको क्या लगता है? गायत्री ने जिस रिश्ते को दूसरा मौका दिया, क्या वो उनकी सबसे बड़ी गलती थी? या फिर यही फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट भी बन गया? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। और अगर आपको बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट की ऐसी ही बड़ी खबरें सबसे पहले चाहिए, तो हमारे 4 पी.m. बॉलीवुड चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए।