Cli

15 साल की उम्र में करोड़ो के मालिक है वैभव सूर्यवंशी, ऐसे करते है कमाई।

Uncategorized

उम्र कितनी भी छोटी हो सपने और जुनून सच्चा हो तो नाम और दाम कमाना मुनकिन है। ऐसा ही कुछ हुआ है क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी के साथ। राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस वक्त आईपीएल मैच में छाए हुए हैं उनकी परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है लेकिन आज हम बात करेंगे उनके परिवार और उनकी कमाई के बारे में।

बिहार के एक छोटे से गांव ताजपुर समस्तीपुर से आता है एक 15 साल का लड़का। उसके पिता एक साधारण किसान है। खेतों में मेहनत करके परिवार चलाते थे। लेकिन जब वो बच्चा सिर्फ 6- 7 साल का था तब से उसमें क्रिकेट का जुनून देखा। पिता ने सोचा बेटे का सपना पूरा करना है।

इसलिए उन्होंने अपनी कुछ जमीन बेच दी ताकि उसको अच्छी ट्रेनिंग मिल सके। पासी की समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया गया। उस बच्चे ने भी पिता की इस कुर्बानी को खराब नहीं जाने दिया। लोकल टूर्नामेंट्स में खेलते-खेलते वो धीरे-धीरे फेमस हो गया और आज वह बच्चा आईपीएल में धूम मचा रहा है। साथ ही 15 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुका है। उस बच्चे का नाम है वैभव सूर्यवंशी। तो चलिए आज आपको बताते हैं वैभव की पूरी कहानी उनके परिवार के बारे में। साथ ही वो कितने अमीर हैं। नमस्कार, मैं उत्कर्ष प्रताप सिंह और आप देख रहे हैं टीवी 9 भारतवर्ष। साल 2007 में एक मूवी आई थी चैन खुली की मैन खुली। यह कहानी भी कुछ वैसी ही है या यूं कहें उससे भी ज्यादा धमाकेदार। सिर्फ 12 साल की उम्र में जनवरी 2024 में वैभव ने बिहार के लिए रणजी डेब्यू कर दिया। फिर तो एक के बाद एक रिकॉर्ड्स टूटने शुरू हो गए। नवंबर 2024 में IPL मेगा ऑक्सक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 13 साल के वैभव को 1.10 करोड़ में खरीदा। पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। 19 अप्रैल 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ जॉइंट्स के खिलाफ वैभव नेl डेब्यू किया। उम्र थी 14 साल 23 दिन। पहली ही गेंद पर जड़ दिया। आईपीएलl का सबसे युवा डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बन गया। कुछ दिनों बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक ठोक डाला। IPL और T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र का शतक बनाने वाला खिलाड़ी बन गया।

लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ये 14-15 साल का बच्चा इतनी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहा है। फिर 2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने कमाल कर दिया। पूरे टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 170 का रहा। इसके साथ ही वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली और अब 15 साल की उम्र में वैभव आईपीएलl में दहाड़ मार रहा है। उसने सचिन के 29 के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है और महज 15 बॉल में 50 अभी जड़ दिया है। जो भी उसे बल्ला घुमाते देखता है, हैरान रह जाता है। बाएं हाथ का यह आक्रमक बल्लेबाज बड़े-बड़े गेंदबाजों को भी आसानी से पार्क के बाहर भेज देता है।

वैभव की फैमिली अब भी साधारण है। लेकिन बेटी की कमाई से उनका जीवन बदल रहा है। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा घरेलू क्रिकेट और अन्य आय से उसकी अनुमानित नेटवर्थ फिलहाल ₹4 करोड़ों से ज्यादा हो चुकी है। सिर्फ 15 साल में करोड़पति बन जाना यह कोई आसान और साधारण बात बिल्कुल नहीं है। जो अब तक सिर्फ पिक्चर में देखा गया था और सुना गया था वो अब हम सब अपनी आंखों से अपने सामने होते हुए देख रहे हैं। क्योंकि वैभव ने उसे हकीकत बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी की कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं बल्कि मेहनत, सपने और पिता की कुर्बानी की कहानी है। बिहार के छोटे गांव से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी लीग में तहलका मचाना आसान नहीं। लेकिन जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं।

आज जब वैभव मैदान पर उतरता है तो पूरा देश देखता है और सोचता है यह छोटा सा लड़का कुछ बहुत बड़ा करके दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *