Cli

रिंकू सिंह- प्रिया की शादी में क्रिकेटर टीम के साथ बॉलीवुड का ये सुपरस्टार भी होगा शामिल, नाम जानकर उछल पड़ेंगे

Uncategorized

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की तरफ से राजनीति से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके ल‍िए सूची भी पर‍िवार की ओर से फाइनल होने की जानकारी सामने आई है।

आयोजन में सपा के सभी सांसद और विधायक के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की तरफ से अभिनेता शाहरुख खान और कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *