बागेश्वर धाम के बागेश्वर बाबा अपने बयानों के वजह से आए दिन चर्चा में रहते हैं वह धर्म के साथ-साथ देश के बारे में भी बहुत सारे ऐसे बयान देते हैं जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा होती है। इस बार भी बागेश्वर बाबा ने कथा के दौरान देश में चल रहे एक ऐसे ही मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है जिसकी वजह से चर्चा में आ गए। बागेश्वर बाबा ने नीट पेपर लीक के बारे में बयान दिया है।
उन्होंने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक होने की सजा छात्रों को नहीं, बल्कि सिस्टम को मिलनी चाहिए. बागेश्वर सरकार ने कहा कि देश के लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखते हैं और इसके लिए बड़ी मुश्किलों से फीस जुटाते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं.
उन्होंने कहा, “हारियो न हिम्मत, बिसारियो न नाम… भगवान और सफलता खोजने से नहीं, खो जाने से मिलती है. खो जाने का मतलब डूब जाना होता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ छात्र-छात्राएं उनसे मिलने आए थे, जो NEET परीक्षा पेपर लीक मामले से बेहद परेशान और दुखी थे. जब उन्होंने उनसे दुख का कारण पूछा तो छात्रों ने बताया कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया, जिससे उनका मनोबल टूट गया है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा पेपर लीक होते हैं चुनाव नहीं।उन्होंने आगे कहा कि काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं, तब शायद व्यवस्था की गंभीरता समझ में आए.
धीरेंद्र शास्त्री ने खुद सरकार से इस बारे में अपील की छात्रों की फीस माफ करने को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि अगर परीक्षा प्रणाली की गलती से पेपर लीक होता है तो इसकी जिम्मेदारी सिस्टम को लेनी चाहिए.
उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में छात्रों की अगली परीक्षा की फीस माफ की जानी चाहिए. बागेश्वर सरकार ने कहा, गलती सिस्टम की है तो भुगते भी सिस्टम ही