Cli

क्या प्रेग्नेंट हैं ‘तारक मेहता..’ की सोनू?

Uncategorized

क्या तारक मेहता की सोनू प्रेग्नेंट है? झील मेहता ने एक वीडियो के जरिए फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। झील मेहता का हाल ही में Instagram पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है और क्या वाकई में कोई खुशखबरी आ रही है। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका भिड़े उर्फ़ सोनू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस झील मेहता आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है।

वह इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी रचा ली थी। अब झील मेहता एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने पति आदित्य के साथ अपने फैंस को गुड न्यूज़ शेयर कर दी है। झील मेहता ने हाल ही में Instagram पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। वो वीडियो में अपने पति आदित्य दुबे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो को देखे जा सकता है कि आदित्य ने झील में कमी पर हाथ रखा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा है हमारे पास शेयर करने के लिए कुछ एक्साइटिंग है। इतना पढ़कर फैंस को लगा कि झील प्रेग्नेंट है। लेकिन असल में यह किलकारी वाली गुड न्यूज़ नहीं है। वह एक दूसरी बड़ी और खास खबर फैंस के साथ शेयर करने वाली हैं। झील और आदित्य ने आगे वीडियो में रिवील किया है कि वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने अपने नए घर की चाबी भी दिखाई।

आदित्य जैसे ही झील की टमी से हाथ हटाते हैं तो उनके नए घर की चाबी दिखती है। पहले झील अपने आदित्य के साथ सस्पेंस क्रिएट करती हैं और बाद में फिर खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे को बहुत सारा प्यार लुटाते हुए इस वीडियो को शेयर किया है।

झील ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हमारी जिंदगी का छोटा सा अपडेट आपके लिए। आपको क्या लग रहा था? यह क्या है? इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट करने हैं। कुछ ने लिखा मुझे लगा आप प्रेग्नेंट हो। एक ने लिखा बधाई हो सोनू। दूसरे ने लिखा एक पल के लिए तो यकीन हो गया था। आपने सही मजा चखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *