Cli

2 सड़क हादसे..गई 2 जानेफिल्म इंडस्ट्री का ‘काला दिन’ !

Uncategorized

दो सड़क हादसे चली गई दो जाने। फिल्म इंडस्ट्री का सबसे काला दिन। जश्न के बीच पसरा मातम। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर। एक के बाद एक हुई मौतों ने फैंस को चौंकाया। सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगी। छलक आए सुपरस्टार रजनीकांत के आंसू। 5 मई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा दिन बन गया जिसे शायद कोई ना भूल सके।

एक तरफ जहां साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की चुनावी जीत से इंडस्ट्री में खुशियों का माहौल था। तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के बाद फैंस बेहद खुश थे। इंडस्ट्री में बधाइयों का सिलसिला चल रहा था। इसी बीच अचानक आई दो खबरों ने पूरे सिनेमा जगत को झमझोर कर रख दिया। एक ही दिन में दो बड़े सड़क हादसों में इंडस्ट्री के दो दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे पहले खबर आई मलयालम सिनेमा के जानीमानी एक्टर संतोष के नायर का एक सड़क हादसे के चलते निधन हो गया। कहा जा रहा है उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी पूरी तरह से तहस-नहस हो गई थी। सामने आई तस्वीरों ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। इलाज के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा और 65 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह खबर जैसे ही बाहर आई, हर कोई सन्न्य रह गया। इंडस्ट्री अभी इस हादसे से उभर भी नहीं पाई थी कि उसी दिन से जुड़ी एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ गई। बता दें मंगलवार 5 मई को मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का भी निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो उदयपुर के पास एक कार हादसे में उनका निधन हुआ है और जैसे ही यह खबर सामने आई सभी लोग दंग रह गए। बता दें प्रोड्यूसर अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गए हैं। उनके जाने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। यहां तक कि सुपरस्टार रजनीकांत के भी आंसू छलक आए हैं। आपको बता दें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर आरवी चौधरी ने 1988 में सुपर गुड फिल्म्स के बैनर के तहत अपने सफर की शुरुआत की थी। कहते हैं उन्होंने सिर्फ फिल्में ही नहीं बनाई।

उन्होंने करियर भी बनाए हैं लोगों के। नए डायरेक्टर्स, नए एक्टर्स, कई लोगों को उन्होंने मौका दिया जो आज एक जाना माना नाम बन चुके हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी उन्हें बहुत मानते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह दिखाता है कि आरवी चौधरी सिर्फ एक प्रोड्यूसर नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लिए एक अहम पिलर की तरह थे।

जिन्होंने हमेशा लोगों की मदद की। एक ही दिन दो अलग-अलग हादसे लेकिन दर्द एक जैसा। सड़क दुर्घटना के चलते इंडस्ट्री ने अपने दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया। इंडस्ट्री में इस वक्त एक अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है।

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार परिवारों को श्रद्धांजलि भेज रही हैं। कोई उनके किरदारों को याद कर रहा है तो कोई उनके फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान को। भले ही अब एक्टर संतोष के नायर और प्रोड्यूसर आरबी चौधरी इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन फैंस के दिलों में वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *