Cli

अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने दिया चौंकाने वाला बयान, मचा घमासान।

Uncategorized

क्या सुनीता से नाराज हैं गोविंदा? अफेयर के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी। एक्टर ने तलाक शादी को लेकर खोले कई राज। बीवी के इल्जामों से परेशान हुए हीरो नंबर वन। बोले क्या कामयाबी के लिए अपनों की बुराई जरूरी है।

गोविंदा के बयान पर छिड़ गई नई बहस। गोविंदा और सुनीता अहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। कभी दोनों के तलाक की चर्चा होती है तो कभी गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता है। वहीं सुनीता अहूजा भी कई इंटरव्यूज में अपने पति गोविंदा के अफेयर को लेकर खुलकर बातचीत कर चुकी हैं। लेकिन अब गोविंदा ने इन तमाम आरोपों और सुनीता के बयानों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

दरअसल 7 अगस्त को गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ उनके मैनेजर शशि सिन्हा के अलावा एक एक्ट्रेस भी नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक्ट्रेस कोमल अरानी स्वर्णकार हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और कोमल उत्तराखंड में एक इवेंट के लिए रवाना हुए थे। दोनों को साथ देकर सोशल मीडिया पर फिर से गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई। इसका कनेक्शन लोग सुनीता के उस पुराने बयान से जोड़ने लगे जिसमें उन्होंने कोमल नाम का जिक्र किया था।

सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस नाम से नफरत है और अगर उन्हें गोविंदा के खिलाफ कोई सबूत मिला तो वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। अब एयरपोर्ट पर गोविंदा के साथ कोमल को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने पुराने गड़े मुर्दे उखाड़ने शुरू कर दिए। इसी बीच अब गोविंदा ने खुद इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। जब उनसे उस एक्ट्रेस का नाम पूछा गया जिसके साथ उनके अफेयर की चर्चा हो रही है तो उन्होंने नाम लेने से साफ मना कर दिया। गोविंदा ने कहा कि उन्हें कभी किसी लड़की का नाम खराब करने की सीख नहीं मिली है।

इसलिए वह किसी का नाम नहीं लेंगे। अब गोविंदा से सुनीता के उन बयानों के बारे में भी पूछ लिया गया जिसमें वह कई बार उनके अफेयर्स को लेकर तंज कसती हुई नजर आई थी। तो एक्टर ने अपनी पत्नी का बचाव ही किया। गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गाली देती हैं और वह उसे भी प्यार की तरह लेते हैं। उन्होंने यह भी माना कि परिवार और बच्चों की परवरिश में सुनीता का बहुत बड़ा हाथ रहा है। उनके मुताबिक घर और बच्चों को संभालने में सुनीता ने काफी योगदान दिया है। हालांकि इसके बाद गोविंदा की एक बात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

उन्होंने कहा कि कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें शब्दों में नहीं समझाया जा सकता। फिर उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी से दूरी बनाने के लिए उस पर आरोप लगाना जरूरी है? क्या कामयाबी के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है? वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा कमबैक के लिए एकदम तैयार हैं। उन्होंने अपनी दो फिल्मों रूपा और दुनियादारी का ऐलान भी कर दिया है। वहीं उनके बेटे यशवर्धन अहूजा और पत्नी सुनीता अहूजा भी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *