गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए खूब मशहूर है। सुनीता ने पिछले कई इंटरव्यूज में कहा है कि वह गोविंदा को अच्छा पति नहीं मानती और अगले जन्म में वो उन्हें पति के रूप में नहीं पाना चाहती। अब उन्होंने एक बार फिर यही बात कही है।
पर साथ ही इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने माना कि गोविंदा एक पति के तौर पर अच्छे उदाहरण नहीं बन सके और अपनी जिंदगी भी खुलकर नहीं जी पाए। दरअसल सुनीता आूजा ने अभिषेक व्यास के YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में कहा बेटा बहुत अच्छा है भाई बहुत अच्छा है लेकिन एक पति के रूप में जो मुझे चाहिए वो नहीं है जैसा मुझे ना थोड़ा शौक है
पार्टी करने का बाहर डिनर के लिए जाने का हॉलिडे के लिए जाओ लेकिन उसकी जिंदगी सिवाय अपने परिवार की सेवा में उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया वो 60 साल का हो गया लेकिन वह आज तक अपने लिए जिया ही नहीं। मुझे दुख होता है। सुनीता ने आगे कहा, “आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखी। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा।
पति नहीं। अब पछतावा करने का क्या ही फायदा? छोड़ तो नहीं सकती। अभी अब 40 साल बीत गए हैं। अब तो सोचना भी गुनाह है। वहीं कुछ एक-द महीने पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कहा था कि इस उम्र में यह सब करना शोभा नहीं देता। अगर उन्हें इसका जरा भी सबूत मिले तो वह एक्टर को कभी माफ नहीं करेंगी।
फिलहाल सुनीता अहूजा के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।