गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम। दिनरा भयंकर दर्द में तड़प रहे सिंगर। एक हफ्ते से हो रहे और सिटी स्कैन। खानी पड़ रही है ढेरों दवाइयां। सिंगर की आवाज पर भी पड़ा असर।
बॉलीवुड से बेहद चौंका देने वाली खबर आई है। अपनी मखमली आवाज की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सुरों के बादशाह सिंगर सोनू निगम इस वक्त बेहद सीरियस मेडिकल हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं। जिसका सीधा असर उनकी आवाज पर पड़ रहा है।
वो आवाज जो बरसों से करोड़ों लोगों के दिलों को सुकून देती है। आज खुद दर्द और तकलीफ के दौर से गुजर रही है। इस बात का खुलासा खुद सोनू निगम ने किया है। सोनू ने अपने इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें गले और गर्दन से जुड़ी गंभीर और दर्दनाक समस्या हो गई है।
दरअसल सोनू ने जानकारी दी है कि उन्हें पिंच नर्व यानी कि गले के नसों के दबने की समस्या हो गई है। जिसकी वजह से उनका इलाज चल रहा है। पिछले एक हफ्ते से वह काफी दर्द में हैं। उनके लगातार कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं। सिंगर ने अपने वीडियो में जानकारी दी है कि इस स्थिति के लिए उन्हें लगातार मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ रही है जिसमें , दवाइयां और फिजियोथरेपी सेशंस शामिल हैं और फिलहाल वह पेन के सहारे अपने दिनरा काट रहे हैं।
हालांकि इन पेन का सीधा असर अब उनकी आवाज पर पड़ा है। अपनी मौजूदा हेल्थ कंडीशन के बारे में बताते हुए सोनू ने कहा कि देखिए मेरी नसें दब गई हैं। मैं तो एक हफ्ते से भुगत रहा हूं। सब हुआ। दवाइयां बहुत थकान का काम है। फिलहाल ले रहा हूं। जिससे गला भी थोड़ा भारी हो गया है।
सिंगर ने आगे जानकारी दी है कि उनके गले की मसल्स को आराम देने के लिए जो दवाइयां दी गई हैं, उनका असर उनके गले पर पड़ा है क्योंकि उनकी यह नसें भी रिलैक्स हो गई हैं जिसके चलते उनकी आवाज भारी हो गई है। हालांकि इतनी तकलीफ में होने के बावजूद सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस देने का फैसला किया है।
यह वीडियो सोनू ने अपनी परफॉर्मेंस से ठीक पहले बनाया था जिसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो 1 महीने 10-15 दिन बाद आज परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। भगवान उन्हें शक्ति दे। सोनू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं। जहां एक तरफ वो सोनू की हिम्मत और हौसले की दाद दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं