Cli

मां बनने के 6 महीने बादभारती ने फिर सुनाई ‘खुशखबरी’ !जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

भारती सिंह ने दी गुड न्यूज़। सोशल मीडिया पर शेयर किए खुशियों के पल। फैंस ने दी ढेरों बधाइयां। जश्न के बीच क्यों रोई लाफ्टर क्वीन? जी हां, लोगों को सालों तक हंसाने वाली लाफ्टर क्वीन भारती सिंह। आज सक्सेस की इतनी बड़ी मिसाल बन चुकी हैं कि हर महीनों में उनकी लाइफ से कोई ना कोई बड़ी अचीवमेंट की खबर सामने आ ही जाती है।

लग्जरी हाउस, एक्सपेंसिव कार्स, सक्सेसफुल करियर और प्यारा सा परिवार। सब कुछ हासिल करने के बाद भी भारती और हर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहे। और अब इन्होंने अपने फैंस को एक और ऐसी गुड न्यूज़ दे दी है जिसे सुनकर हर कोई खुश हो गया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इस पावर कपल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और डेडिकेशन हो तो सपने सच होने से कोई नहीं रोक सकता। भारती ने हाल ही में अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि उन्होंने एक नया और शानदार स्टूडियो खरीदा है। इस खास मौके पर ग्रैंड ओपनिंग रखी गई जहां पूरा परिवार एक साथ नजर आया और सबसे खास बात यह है कि हर्ष और भारती की इस खुशी में उनके दोनों बेटे गोला और काजू भी साथ रहे जिससे दोनों की खुशी दुगनी हो गई।

फोटोज में आप देख सकते हैं कि भारती की एक्साइटमेंट देखने लायक है। नए स्टूडियो को खूबसूरती से डेकोरेट किया गया और हर तरफ फेस्टिव वाइब्स नजर आई। भारती ने ब्लॉग में बताया कि आज उनके नए ऑफिस की पूजा रखी गई है। इसके बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ स्टूडियो पहुंची है। जहां पंडित जी पहले से ही पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे।

सबसे खास बात यह रही कि भारती और हर्ष ने हर रिचुअल को पूरे विधिविधान के साथ निभाया। हर्ष ने शुभ शुरुआत के लिए नारियल तोड़ा। जबकि भारती ने कलश के साथ स्टूडियो में प्रवेश किया। उनके बेटे भी इस स्पेशल मोमेंट का हिस्सा बने और पूरे परिवार को एक साथ देखकर फैंस का दिल खुश हो गया। तो वहीं भारती के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पूजा के लिए ब्लू कलर का सलवार सूट पहना जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा हर्ष चेक शर्ट और जींस पहने नजर आए। हम तो बस इतना ही बोलना चाहेंगे कि यह सिर्फ एक स्टूडियो की ओपनिंग नहीं बल्कि सालों की मेहनत और स्ट्रगल का सेलिब्रेशन है। भारती और हर्ष ने अपने करियर में जो सफर तय किया है उसे हर कोई जानता है।

एक वक्त था जब दोनों अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। और आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल कपल्स में होती है। स्टूडियो का टूर करवाते हुए भारती काफी इमोशनल भी नजर आई। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उन्हें सबका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

यह कहना था और उनकी आवाज भर आई। शायद इसीलिए क्योंकि वो अच्छी तरह जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत और कितने चैलेंजेस को फेस करना पड़ता है। उनकी आंखों में खुशी के साथ-साथ ग्रेटट्यूड भी साफ नजर आया। जैसे ही इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। कोई उनकी मेहनत की तारीफ कर रहा था तो कोई उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा था। कई फैंस ने लिखा कि भारती जहां भी जाती हैं अपनी पॉजिटिविटी और हार्ड वर्क से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई खुशियां आई और आज दोनों अपने बच्चों के साथ एक हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी दोनों लगातार तरक्की कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नया स्टूडियो भारती और हर्ष के लिए कितनी नई अपॉर्चुनिटीज लेकर आता है।

लेकिन एक बात तो तय है कि जिस रफ्तार से यह कपल आगे बढ़ रहा है उसे देखकर लगता है कि उनकी सक्सेस स्टोरी अभी बहुत लंबी चलने वाली है और फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि भारती और हर्ष इसी तरह नए माइलस्टोंस अचीव करते रहें और हर बार अपनी मेहनत से सबको इंस्पायर करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *