Cli

सोनाक्षी-जहीर को लेकर सलमान खान ने क्यों की थी ये खौफनाक भविष्यवाणी?

Uncategorized

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल क्यूट कपल है। उनकी लवी डवी हरकतों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि जब दोनों डेटिंग कर रहे थे तो किसी को भनक नहीं लगने दी लेकिन उनकी केमिस्ट्री सलमान खान से नहीं छिप पाई थी।

सोनाक्षी ने बताया कि सलमान को पता लग गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों का ब्रेकअप होगा और फिर रोकर मेरे पास आओगे। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में सोनाक्षी और जहीर गेस्ट बनकर [संगीत] आए थे। उन्होंने अपनी डेटिंग के दिनों के मजेदार कहानियां बताई। सोनाक्षी और जहीर को मिलाने में सलमान कॉमन लिंक थे। यह दोनों डेटिंग कर रहे थे।

लेकिन सलमान बस भांप गए थे। जहीर बोलते हैं हमारे बताने से पहले ही सलमान खान ने हमें देख लिया था। उन्हें पहले ही पता लग गया था। सोनाक्षी बोलती है पूरा माहौल बना था। वो मूर्ख तो है नहीं। सोनाक्षी बताती हैं उन्होंने हमें देखा। वो जब भी मुझसे पूछते हम मना कर देते थे और कहते ऐसा कुछ नहीं है। तब एक दिन वो बोले देखो एक दिन तुम लोगों का ब्रेकअप होगा।

तू यहां से आकर रोएगी। वो वहां से आकर रोएगा। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करता हूं और किसी एक की साइड नहीं लेना चाहता। हम चौंक गए क्योंकि उन्हें सब पता लग चुका था। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सलमान खान की पार्टी में मिले थे। दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा के इस बयान पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *