स्मृति ईरानी आज एक जानामाना चहेरा बन गई है, अपने असली नाम से ज्यादा उन्होंने तुलसी के नाम से पहचान बनाई है।उन्होंने टीवी में काम किया लेकिन बॉलीवुड में उन्होने आज तक काम नही किया। हालांकि इसके बावजूद उनका सलमान खान से बेहद करीबी रिश्ता है। जी हां, दरअसल स्मृति के पति सलमान खान के बेहद करीब है।
स्मृति ईरानी ने सलमान खान और सलीम खान से पहली मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “सेंट जेवियर्स में, सलमान और मेरे पति क्लासमैट थे. इसलिए जब जुबिन मुझे सलमान से मिलाने ले गए, तो सलीम खान वहां थे.
उन्होंने कहा, ‘तुमको मालूम है तुम्हारे मियां साहब मेरे बेटे के साथ क्या करते थे? वे मेरी कार चुराकर ले जाते थे. निकम्मे हैं दोनों !” स्मृति ईरानी ने कहा कि वह चुपचाप खड़ी रहीं जबकि सलमान खान और उनके पति जुबिन शर्मिंदा होकर नीचे देख रहे थे. स्मृति ईरानी ने हंसते कहा, “मुझे नहीं पता था कि कहां देखूं!”