शातिर सिया ये क्या-क्या किया? हजारों मैसेज डिलीट, चैट्स क्लियर किए, सबूत मिटाने के लिए चालाकी की। पुणे के केतन अग्रवाल केस में हर नए दिन के साथ बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने सबूत मिटाने की कोशिशों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इनकी उम्र भले ही कम हो लेकिन प्लानिंग किसी पुराने शातिर और षड्यंत्रकारी जैसी रचाई थी इन्होंने। बनाई थी पूरी प्लानिंग।
जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपने मोबाइल फोन से सारे मैसेज और कॉल लॉक्स डिलीट कर दिए थे। हजारों मैसेजों के डिजिटल ट्रेल को नष्ट करने की भी कोशिश की गई। इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए दोनों आरोपियों के मोबाइल फस को पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएसएल को भेज दिया है। जांचकर्ताओं को उम्मीद हैकि एक्सपर्ट्स डिलीट किए गए डाटा और संदेशों को रिकवर कर लेंगे और उसके बाद इस मामले में कई अहम और पुख्ता सबूत सामने आएंगे। जिससे आरोपियों के खिलाफ केस और मजबूत हो सकेगा और केतन को न्याय मिल सकेगा।
इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्यसभा सांसद और पब्लिक प्रोसकटर उज्जवल निकम केतन अग्रवाल हत्याकांड में स्पेशल पब्लिक प्रोसकटर होंगे। आपको बता दें कि निकम ने ही 2008 के मुंबई हमले और 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई थी। सीएम ऑफिस के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह घोषणा केतन के पिता विशाल अग्रवाल की तरफ से पुणे में मुख्यमंत्री से मुलाकात और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग के बाद की गई।
सीएम ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया सीएम फडनवीस ने मामले को त्वरित अदालत में भेजने की परिवार की मांग को स्वीकार कर लिया और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्जवल निगम को इस मामले में विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने केतन अग्रवाल के परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएगी और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
उधर सिया और चेतन के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं जो इस बात के सबूत हैं कि चेतन और सिया लगातार मिलते थे और एक दूसरे से वह लगातार बात कर रहे थे, मुलाकात कर रहे थे और शायद वह केतन को रास्ते के से हटाने की प्लानिंग कर रहे थे। मामले की जांच में पता चला है कि सिया और चेतन ने एक वेकेशन ट्रिप के दौरान केतन अग्रवाल की हत्या करने और इसे गलती से गिरने की घटना दिखाने की विस्तार से योजना बनाई थी। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें लोहागढ़ किले से अपने मंगेतर को धक्का देकर मारने से पहले सिया गोयल को चेतन चौधरी से एक कैफे में मिलते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक की साजिश रचने के लिए सिया और चेतन 18 जून को पुणे के कैफे में मिले थे। उन्होंने केतन की की योजना पर चर्चा की और किले पर ऐसी खास जगहों की पहचान भी की जहां से उसे धक्का देकर मारा जा सके। यह वही कुर्सी है जिस कुर्सी पर बैठकर केतन अग्रवाल की की साजिश गढ़ी गई और यह पूरी साजिश रची उसी की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी ने।
जी हां, 18 जून को जब केतन अग्रवाल को लोग किले से नीचे धकेल दिया गया जिसके चलते उसकी हत्या हो गई। उसके ठीक एक दिन पहले जो सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगी है उसमें इसी कुर्सी पर बैठकर चेतन और सिया आपस में बात कर रहे हैं और बात करते हुए यह तय कर रहे हैं कि आखिर 14 जून के बाद 18 जून को इस अंजाम इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए आखिर उन्हें क्या कुछ तैयारियां करनी है और साथ ही ऐसी वो कौन सी चीजें ध्यान में रखें जिससे केतन अग्रवाल को उन पर किसी प्रकार से शक ना हो क्योंकि 14 जून वो तारीख थी जब एक बार फिर इसे अंजाम दिया गया था।
हालांकि तब वह बच गया था और 18 जून को आखिर कैसे इस पूरी घटना को अंजाम देना है जिसके लिए इस कैफे में वह मिलते हैं। कई घंटे तक इस कैफे में बैठे रहते हैं और यह भी निर्णय लेते हैं कि अगर प्लान बी सक्सेसफुल नहीं होता तो प्लान सी जो महाबलेश्वर में होने वाला था सिया के जन्मदिन के दिन उसे आखिर कैसे एग्जीक्यूट किया जाएगा।
उसी दिन सिया गोयल केतन अग्रवाल के साथ लोहागढ़ किले गई। जबकि चेतन चौधरी चुपके से उनके पीछे-पीछे पहाड़ी रास्ते पर चल रहा था। जबकि चेतन के पिता ने बताया था कि वह घर से मीटिंग का बोलकर निकला था। यानी चेतन लगातार अपने घर वालों से भी झूठ बोल रहा था। उन्हें गुमराह कर रहा था। कि ये दोनों बातें कर रहे थे। बातें करते-करते क्या हो गया मेरे को नहीं मालूम। हम वैसा बताया मेरे को। अच्छा चेतन ने बताया आपको। हां। अच्छा तो वो गया क्यों था फिर आपका वो क्यों गया तो देखो अभी हमारे को तो बोल के गया नहीं हमारे को तो बोला है मीटिंग है मीटिंग में मीटिंग में जा रहा हूं ऐसा सुबह मैं उसकी मम्मी को बोल के निकला मेरे को भी मेरे को तो कुछ बोला ही नहीं उधर पुणे पुलिस ने सिया और चेतन पर और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है क्योंकि 18 जून को चेतन की हत्या के बाद सुबह 10:30 बजे से लेकर 11 बजे के बीच सिया ने केतन अग्रवाल के परिवार को फोन करके बताया कि वह एक खाई में गिर गया उन्होंने परिवार को बताया कि ट्रैकिंग के दौरान उसका पैर फिसल गया था। लेकिन पुलिस का कहना है कि केतन को धक्का दिया गया था। अब जब एक-एक करके सिया का चेहरा बेनकाब हो रहा है तो उसके मां-बाप भी उसके लिए की सजा मांग रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी ने यह सब किया है तो उसे की सजा दी जानी चाहिए। फांसी की सजा दो या लोहगढ़ जाके वहीं से ही गिरा दिया जाए।
जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है इसमें जो भी आरोपी पाया जाए उसमें भले मेरी खुद की बेटी क्यों ना हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए चेतन कहां से आया ना तो मैंने आज तक उसका चेहरा देखा ना मेरी कभी लाइफ में बात हुई है उससे जो कुछ हुआ यह बेहद दुखद घटना हुई है हमें तो आज भी यकीन नहीं हो रहा है उन्होंने तो अपना लड़का खोया है पर उनका लड़का हमारे मेरा लड़का उनके ज्यादा प्यार था मुझे उनसे इतना लगाव हो गया था जैसे कि मैं खुद अपने आप उनको अपना बेटा समझने लग गया था इतना प्यारा इतना हुनर अच्छा लड़का आज हमने खो दिया उसके लिए हमें बेहद दुख है एक पिता के तौर पर आप आज क्या महसूस करते हैं एक पिता के तौर पे यही कहूंगा कि पहाड़ तो उनके ऊपर टूटा है उनका बेटा खोया है .
इससे बड़ी दुखद घटना और कुछ नहीं है सर सिया के प्रेम संबंधों के बारे में क्या आपको पहले जानकारी नहीं बिल्कुल जानकारी नहीं कुछ जानकारी नहीं सिया एक सिंपल लड़की थी 19 साल की लड़की है 19 साल की लड़की क्या ऐसा करेंगी यह मामला सुनके मुझे इतना शौक लगा कि ये कैसे हो गया और क्या मेरा दिमाग में ऐसे हुआ कि क्या हो गया करके जितना दुख उन्हें है केतन जी का आज उससे ज्यादा दुख मुझे है कि एक नहीं दो परिवार डिस्टर्ब हो गए हैं.
दोनों परिवारों में केतन जी भी इतने अच्छे थे अगर किसी का इसमें दोष हो तो उसे सख्त से सख्त सजा सजा होनी चाहिए। चाहे उसमें मेरी बेटी भी हो। अगर मेरी बेटी का दोष निकले तो जहां से केतन जी को गिराया गया या जो गिरे हैं वहां से ही उस दोषी को गिराया जाए। उधर यह बात भी मीडिया में आई कि केतन के लुक और उनके हेयर विग के कारण उनकी मंगेतर इस शादी से नाखुश थी और इसी वजह से हत्या की गई। इस पर केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बालों का पैच लगाता है तो क्या उसकी कर दोगे?
छोटालगाता था लेकिन यह शादी से पहले ही क्लियर किया गया था उनको सबको बताया गया था हम तो आपको लगता है कि यह कारण हो सकता है कि इस एक्सट्रीम स्टेप पे ये क्या कारण है किसी बच्चे को मारने का अगर पसंद कर देते थे सोचिए क्या जमाना आ गया है के लिए क्या-क्या बहाने बनाए जा रहे हैं