सलमान खान के सुपरस्टार बनने से पहले उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अभिनेता मुश्ताक खान ने साझा किया था। मुश्ताक के मुताबिक, उन दिनों वह थिएटर किया करते थे और सलीम खान चाहते थे कि सलमान भी थिएटर करें, ताकि वह लोगों के सामने थोड़ा खुलें और एक्टिंग को करीब से सीखें।
इसी वजह से सलीम खान ने मुश्ताक से कहा था कि वह सलमान के लिए थिएटर में कोई काम तलाशें।मुश्ताक खान ने बताया था कि सलीम साहब उनसे कहते थे, “तुम थिएटर करते हो, सलमान के लिए भी कुछ ढूंढो।”
उनका मानना था कि थिएटर करने से सलमान का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह एक अभिनेता के तौर पर खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।बाद में मुश्ताक खान ने सलमान के साथ ‘Ek Ladka Ek Ladki’ में काम किया।
उन्होंने याद करते हुए बताया कि उस समय सलमान काफी गंभीरता से काम सीखते थे और सेट पर उन्हें ऑब्जर्व करते रहते थे।मुश्ताक ने सलमान के साथ ‘Jab Pyaar Kisise Hota Hai’ के दिनों का एक और मजेदार किस्सा बताया।
उनके मुताबिक, सलमान सेट पर मुश्ताक खान और जॉनी लीवर को अपने कमरे में बुलाते थे और खुद उनके लिए अंडे बनाया करते थे। वह दोन्में से ‘सर’ कहकर बात भी करते थे।यानी जिस सलमान खान को आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिना जाता है, उनके शुरुआती दौर में उनके पिता