खुशियों के बीच मौत की खौफनाक साजिश। सगाई के बंधन में छुपी थी खंजर। चट्टान से गिराई गई एक मासूम की हसरत। जिस गाने पर झूमता था केतन वो आखिरकार सच हो गया। आज बात एक ऐसी घटना की जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पुणे का लोहगढ़ किला इतिहास गवाह है कि यहां कई जंगे लड़ी गई। लेकिन जो खौफनाक मंजर 18 जून को यहां दिखा वो किसी जंग से कम नहीं था। एक मंगेतर जिसने प्यार का नकाब पहनकर एक मासूम को के मुंह में धकेल दिया। आज हम आपको वो तस्वीरें दिखाएंगे जिसे देखकर आप रो पड़ेंगे।
यह तस्वीर उस सन्नाटे को चीरता है जो इस के पीछे दबा हुआ था। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट। तारीख 7 मई मौका है खुशियों का। पुणे में केतन अग्रवाल और सिया गोयल के परिवारों में जश्न का माहौल है। संगीत की महफिल जमी है। सिंगर ऋतू शर्मा गाना गा रही हैं।
यम्मा यम्मा बस आज की रात है जिंदगी। कल हम कहां होंगे कौन जाने। कौन जानता था कि गाने की यह लाइनें इतनी जल्दी सच हो जाएंगी। पिता विशाल अग्रवाल नाच रहे हैं। सिया के माता-पिता झूम रहे हैं। केतन का चेहरा चमक रहा है। किसे पता था कि जिस मंगेतर सिया को केतन अपना जीवन साथी मान रहा है।
वो अपनी ही जिंदगी की पटकथा में उसके खात्मे की साजिश लिख चुकी है। फरवरी में सगाई हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल एक हैप्पी कपल की कहानी बयां करती थी। लेकिन यह सब एक छलावा था। सिया का दिल केतन के लिए नहीं बल्कि चेतन चौधरी के लिए धड़कता था। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह हिला देने वाला है। 18 जून का दिन लोहगढ़ किला सिया और उसका प्रेमी चेतन केतन को लेकर वहां पहुंचते हैं।
एक मौका देख चट्टान से केतन को नीचे धक्का दे दिया जाता है। एक पल में एक बेटा, एक सपना और एक पूरा परिवार खत्म हो गया। इस पूरे मामले पर सिंगर ऋतु शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। वो लिखती है, मैंने अपनी आंखों से केतन को देखा था। कितना मासूम था वो। किसी को नापसंद करने का मतलब यह तो नहीं कि आप उसकी जान ले लें। ऋतु का सवाल सीधा है। सिया को अपने माता-पिता की शर्म का तो ख्याल था।
लेकिन केतन के माता-पिता के आंसुओं का क्या? पुलिस के मुताबिक यह पहली कोशिश नहीं थी। इससे 4 दिन पहले भी सिया ने केतन को उसी किले से मारने की कोशिश की थी। यानी यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी हत्या थी। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई राजस्थान [संगीत] कनेक्शन भी है? सिया और चेतन दोनों सलाखों के पीछे हैं। लेकिन सवाल अब भी वही है। क्या प्यार में धोखा देने वाली मंगेतर को सजा सिर्फ कानून देगा या समाज भी? चेतन अग्रवाल के पिता का वो डांस, वो यम्मा यम्मा गाना अब शायद कभी उनके कानों में नहीं गूंजेगा। वो वीडियो अब सबूत है.
उस बर्बरता का जो सिया और चेतन ने रची है। एक मासूम की जान सिर्फ इसलिए ले ली गई क्योंकि वो रास्ते का कांटा बन रहा था। क्या आज के दौर में रिश्ते इतने सस्ते हो गए हैं? क्या किसी का प्यार एक साजिश में बदल सकता है? केतन को न्याय कब मिलेगा? क्या सिया और चेतन को वह सजा मिलेगी जिसके वह हकदार हैं? यह जांच अभी भी जारी है। व इन सबके बीच डीएसपी गजानन डोंबे का बड़ा बयान सामने आया है। क्या कुछ कहा है उन्होंने? आइए आपको सुनाते हैं। कल हमने माननीय कोर्ट के सामने दोनों को किया था। माननीय कोर्ट ने तीन जुलाई तक उनकी पुलिस कस्टडी आज हमारी जारी जो भी इन्वेस्टिगेशन में जो सामने उभर कर आती है उस हिसाब से हम सबके पास सर एक आखरी सवाल हमने देखा पिछले दिनों जो है सीन क्रिएट किया गया किस तरह से रोल हुआ था और अभी जो है इसमें किस तरह कारवाई आगे बढ़ाई जा रही है और फॉरेंसिक का जो रिपोर्ट है.
वो कब तक आने अभी हमने पिछले कुछ दिनों में जो नंबर एक है उनसे करवाया था और तपास में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर जो भी ठीक लगेगा उस हिसाब से जरूरत पड़ने पर आरोपी नंबर दो जो है उसका भी सीन रिकक्रिएट किया जा सकता है.
भविष्य में देखते हैं अभी तपस अभी जारी है उस हिसाब से हम काम करेंगे