पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा स्टेटमेंट सामने आया है। जिसने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है। केतन अग्रवाल की मौत को लेकर पहले से ही कई सवाल उठ रहे थे।
लेकिन अब सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने पुलिस पूछताछ में जो कहा उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर ऐसा क्या कहा साहिल ने कि पूरे परिवार समेत जो जो स्टेटमेंट्स को सुन रहा है वो हैरान हो गया। दरअसल पुणे के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को हुई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी कुछ और ही निकल कर सामने आई।
पुलिस के मुताबिक केतन के मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन की हत्या का एलगेशन लगा। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों ने मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अब इस मामले में सिया के भाई साहिल गोयल का स्टेटमेंट सामने आया।
पुलिस पूछताछ में साहिल ने साफ कहा कि सिया ने कभी भी परिवार के किसी मेंबर को यह नहीं बताया कि वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। इतना ही नहीं परिवार को सिया और चेतन के कथित प्रेम संबंधों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। साहिल ने पुलिस को बताया कि अगर सिया ने एक बार भी परिवार से कहा होता तो वो केतन से शादी नहीं कराते।
उन्होंने आगे कहा कि अगर परिवार को चेतन और सिया के रिश्ते के बारे में पता होता तो दोनों परिवार मिलकर कोई स्यूशन निकालते। जरूरत पड़ती तो दोनों की शादी कराने पर भी विचार करते। यानी साहिल का साफ कहना है कि अगर सिया ने सच पहले बता दिया होता तो शायद आज ये चीज नहीं हो रही होती। अब जरा उस दिन की पूरी टाइमलाइन पर नजर डालते हैं जिसने पूरे देश को डरा कर रख दिया है। 18 जून की सुबह करीब 8:40 पर केतन अग्रवाल की कार पुणे के उस टोल नाके से गुजरती है जिसके बाद लोहागढ़ किले की तरफ वो रवाना होते हैं।
करीब 9:45 पर केतन और सिया किले में एंटर करते हैं। जांच में यह भी पाया गया कि उनके कुछ मिनटों बाद चेतन चौधरी वहां पहुंचता है। हालांकि वह दोनों से दूरी बनाकर चढ़ता है ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस का क्लेम है कि सिया करीब 30 मिनट में टीले के ऊपर पहुंची और चेतन को भी पीछे से वहां पहुंचा दिया। करीब 10:15 पर तीनों किले के उस हिस्से में मौजूद थे जहां गहरी खाई थी। यहीं से शुरू होती है इस पूरे मामले की सबसे शॉकिंग कहानी।
जांच एजेंसी के मुताबिक सिया और चेतन ने पहले से संकेत तय कर लिया था कि वह क्या कुछ करने वाले हैं। सो उसके बाद जो वारदात हुई उसने पूरे देश को डरा कर रख दिया है। लेकिन अभी सिया के भाई के खुलासों ने और भी ज्यादा चीजों को अलग बना दिया है।