Cli

विराट कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप? जानिए क्यों 2027 के बाद कभी नीली जर्सी में नहीं दिखेंगे ‘किंग’?

Uncategorized

दोस्तों, जिस खिलाड़ी ने करोड़ों भारतीयों को जीत का भरोसा दिया, जिसके बल्ले से निकली हर रंग की आवाज ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को झूमने के लिए मजबूर किया, आज उसी विराट कोहली ने अपने भविष्य को लेकर एक ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर हर क्रिकेट फैंस का दिल थोड़ा भारी हो गया। जी हां, विराट ने कह दिया है कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। जी हां, वही वर्ल्ड कप जिसकी ट्रॉफी के लिए विराट ने

अपने करियर के सबसे बेहतरीन साल मैदान पर झोंक दिए। एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि भारत की तरफ से खेलने के लिहाज से 2027 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होने जा रहा है और शायद इसी वजह से अब उनके लिए यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है। यह उनके करियर के सबसे बड़े सपने का आखिरी अध्याय है। विराट ने साफ कहा कि यही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती है कि मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दें और अपना 100% दें और जो कुछ भी उनके अंदर बचा है वह सब देश के लिए लगा दें। सोचिए एक ऐसा खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड कप के मंच पर 37 मुकाबले खेले। तकरीबन 1800 रन बनाए और पांच शतक लगाए। 12 अर्धशतक जड़े।

लेकिन शायद विराट के लिए इन आंकड़ों से ज्यादा मायने रखती है वो ट्रॉफी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी। क्योंकि विराट ने वर्ल्ड कप जीता है। लेकिन बतौर खिलाड़ी उस ट्रॉफी को उठाने का सपना उनके दिल में आज भी उतनी ही ताकत से जिंदा है। और अब जब 2027 का वर्ल्ड कप उनके वनडे करियर के आखिरी विश्व कप के रूप में सामने है तो हर मुकाबला और भी खास होने वाला है। लेकिन विराट ने 50 ओवर के क्रिकेट की मुश्किल भी बताई। एक वनडे टूर्नामेंट में लगातार मुकाबले खेलना, हर मैच में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को उसी स्तर पर बनाए रखना और वह भी विदेशी परिस्थितियों में। यह आसान नहीं होता। लेकिन शायद यही तो विराट को विराट बनाता है। थकान होगी, दबाव होगा, उम्र का असर भी होगा।

लेकिन जब सामने तिरंगा होगा तो शायद यह सब पीछे छूट जाता है और विराट अकेले नहीं है। भारतीय क्रिकेट के एक और बड़े सितारे रोहित शर्मा ने भी अपने भविष्य को लेकर बात कही है। रोहित का कहना है कि उनके दिमाग में कभी यह विचार नहीं आता कि उनका क्रिकेट खत्म हो गया है। क्योंकि जब तक आप खेल रहे हैं तब तक आपके सामने कोई ना कोई चुनौती जरूर होती है। और अब भारत की तीन मैचों के वनडे सीरीज के साथ शुरू हो रहा है एक नया सफर। 2027 का वर्ल्ड कप का सफर। एक तरफ विराट कोहली शायद अपने आखिरी वन डे वर्ल्ड कप की तैयारी में दूसरी तरफ रोहित शर्मा एक और चुनौती के लिए तैयार और करोड़ों भारतीय फैंस एक बार फिर इन दोनों दिग्गजों को नीली

जर्सी में देखकर वही सपना देखेंगे कि इस बार कहानी सिर्फ फाइनल तक पहुंचने की नहीं होगी। इस बार कहानी ट्रॉफी उठाने की होगी क्योंकि कुछ खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट नहीं खेलते। वे एक पूरी पीढ़ी की यादों का हिस्सा बन जाते हैं और विराट कोहली के लिए 2027 शायद सिर्फ टेक वर्ल्ड कप नहीं उनके शानदार वनडे सफर का आखिरी विश्व कप का अध्याय हो सकता है। तो अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि विराट कितने रन बनाएंगे? सवाल यह है कि क्या इस आखिरी वर्ल्ड कप में किंग कोहली भारत के लिए वो सपना पूरा कर पाएंगे, जिसका इंतजार करोड़ों फैन सालों से कर रहे हैं। अब 2027 का मंच तैयार होगा और शायद विराट के बदले में एक आखिरी कहानी बाकी है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *