Cli

शादी को लेकर शर्मिला टैगोर ने बेटी को दी थी बड़ी सलाह, सोहा ने किया चौंकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

वैसे तो शर्मिला टैगोर हमेशा ही अपने बयानों के वजह से चर्चा में रही लेकिन उन्होंने जीवन में जो काम किया उससे उन्हे बहुत अनुभव मिला और उसी के दम पर वो आज भी परिवार को संभाल रही है।

शर्मिला टैगोर ये मानती है की रिश्ते निभाने के लिए आदमी और औरत दोनो को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। हालांकि ये बात हम नही कह रहे ये उन्ही की कही हुई बात है।हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने उस खास सलाह को याद किया जो उन्हें शादी के वक्त उनकी मां ने दी थी. सोहा अभिनेता कुणाल खेमू की पत्नी हैं.

सोहा ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि एक स्त्री को पुरुष के इगो का ध्यान रखना चाहिए, और एक पुरुष को स्त्री की भावनाओं का. अगर आप ये कर पाएं, तो आपका रिश्ता लंबा समय तक मजबूत बना रहेगा.

सोहा मानती हैं कि भले ही आज के दौर में लोग यह कहें कि ‘आदमियों की भी भावनाएं होती हैं और औरतों का भी अहम होता है’ लेकिन उनकी मां की ये सीख आज भी उनके काम आती है.’लंबे रिश्ते निभाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. और उसके लिए सिर्फ पार्टनरशिप नहीं, दोस्ती भी जरूरी होती है. अगर आप हर बात सिर्फ अपने पार्टनर से ही शेयर करें, तो रिश्ते पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है’

इस बातचीत में अभिनेत्री नेहा धूपिया भी मौजूद थीं. जिन्होंने बताया कि शादी के वक्त सोहा ने उन्हें भी यही सलाह दी थीं. जिसपर नेहा ने कहा की ‘सोहा ने मुझसे कहा था कि मर्दों का अहम बहुत नाजुक होता है, इसलिए सोच-समझकर बोलना चाहिए. एक छोटी सी चूक से सब कुछ बिगड़ सकती हैं. मैंने धीरे-धीरे यह सीखा है कि किन बातों को लेकर लड़ाई करनी चाहिए और किन पर चुप रह जाना चाहिए. पति-पत्नी के रिश्ते में दोस्ती बचाए रखना सबसे जरूरी है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *