एक रात, एक घर और कुछ ही पलों में दो जिंदगियां खत्म। आगरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। जिस कमरे में पतिप चैन की नींद सो रहे थे। वहीं मौत दबे पांव पहुंच गई। [संगीत] सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों के सामने जो मंजर आया उसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुतकपुर गांव के घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर में चल रहे कूलर में अचानक करंट उतर आया। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड से निकला एक तार घर के अंदर रखे संदूक पर गिर गया जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया और कूलर भी उसी की चपेट में आ गया।
हादसे के वक्त दंपति कमरे में सो रहे थे। जैसे ही करंट की चपेट में आए उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ। अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया। इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चार मासूमों के सिर से एक ही पल में मां और पिता दोनों का साया उठ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
और गांव में हर आंख नम दिखाई दी। एक मामूली सी लापरवाही या तकनीकी खामी ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू [संगीत] कर दी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि बिजली [संगीत] व्यवस्था में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। फिलहाल कुतकपुर गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कौन है?