Cli

सलमान खान की गणपति पूजा पर क्यों उठे सवाल? सलमान ने ऐसा क्या किया?

Uncategorized

सलमान खान गणपति पूजा करने पहुंचे लेकिन बप्पा पर फूल चढ़ाने के उनके अंदाज ने खड़ा कर दिया नया बवाल। अब लोग पूछ रहे हैं भाईजान पूजा करने आए थे या सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी करने। अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए और इसी खास मौके पर सलमान खान भी पहुंचे। सलमान ने यहां गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा में हिस्सा लिया। लेकिन सलमान खान की पूजा करने की वीडियो सामने आते

ही सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू हो गई। वीडियो में सलमान खान गणपति बप्पा के सामने नजर आ रहे हैं और इसी दौरान वो पूजा करते टाइम फूल भी चढ़ाते हैं और अब इसी वीडियो और उनके पूजा करने के अंदाज को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को सलमान का यह तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। और उन्होंने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि अगर आप किसी पूजा में शामिल हो रहे हैं तो पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए।

वहीं कुछ यूज़र्स ने सवाल किया कि आखिर सलमान खान इस तरह से पूजा क्यों कर रहे हैं? दरअसल अंबानीज के यहां जब सलमान खान पहुंचे तो पंडित जी के कहने पर उन्होंने गणेश जी की मूर्ति को फूल चढ़ाए। लेकिन फूल चढ़ाने का जो अंदाज था वो थोड़ा सा अलग था और यही वजह है कि लोगों को बिल्कुल भी उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया और लोगों ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया कि भाई जान यह फॉर्मेलिटीज करने की जरूरत क्या है? सलमान खान का यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने अपने-अपने तरीके से रिएक्शंस देने शुरू कर दिए। आप जरा देखिए लोगों ने सलमान खान के इस वीडियो पर क्या कुछ लिखा है? कैसे-कैसे कमेंट्स किए हैं। लोग नाराज हैं इस बात को लेकर कि किस तरीके से सलमान खान गणेश जी को फूल अर्पित कर रहे हैं।

हालांकि ये लोगों के सोशल मीडिया रिएक्शंस हैं। सलमान की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया। उन्होंने गणपति पूजा सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए की थी। इसलिए वीडियो देखकर उनके इंटेंशन पर सवाल उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं। लेकिन वीडियो सामने आते ही जिस तरह से उनकी पूजा करने के तरीके पर डिबेट शुरू हुई वो जरूर चर्चा में है। दरअसल सलमान खान का गणपति सेलिब्रेशन से जुड़ना कोई नई बात नहीं है।

वो पहले भी गणपति फेस्टिवल्स के मौके पर नजर आते हैं। यहां तक कि वो अपने घर में भी गणपति बप्पा को विराजते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं। लेकिन अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन में उनका यह अंदाज लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया और यही वजह है कि लोगों का ध्यान इस बार उनके वहां पहुंचने से ज्यादा उनकी पूजा करने के अंदाज पर चला गया। कुछ लोग सलमान के इस जेस्चर को बिल्कुल नॉर्मल बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं हर किसी का पूजा करने का अपना तरीका होता है। वहीं कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं और भाईजान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *