बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपना सपना पूरा कर लिया है। किंग खान जो कि बॉलीवुड का वो सितारा है जिसे पहचान की जरूरत नहीं है। और ऐसे में देखिए किंग खान ने अपना वह सपना पूरा कर लिया है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
और चलिए आपको बता देते हैं बिना किसी देरी के आखिर वो सपना है क्या? देखिए बॉलीवुड के सुपरस्टार और नाइट कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने वाले उनके ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमानो में एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण कर दिया गया है।
यह स्टेडियम ना केवल लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का स्थानीय होम ग्राउंड होगा बल्कि साल 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी के लिए भी एक बेहद महत्वपूर्ण वेन्यू साबित होने वाला है। स्टेडियम का अनावरण पूजा पाठ के साथ किया गया। जहां पंडितों ने पूजा की और इस स्टेडियम के बनने के बाद किंग खान काफी भावुक भी नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए इसे अपने एक पुराने सपने का सच होना बताया। शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था वह आज हकीकत में बदल गया। आप सभी का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड एले में स्वागत है।
यह एक ऐसी जगह है जो सिर्फ खेल के लिए नहीं बल्कि मनोरंजन परिवार और यादों के लिए बनाई गई है। इसी के साथ उन्होंने जय शाह का विशेष धन्यवाद किया। वह बोलते हैं कि जय शाह को विशेष धन्यवाद जो इस पूरी यात्रा में बेहद ही दयालु रहे। साथ ही ICC और संजोग गुप्ता का भी उनके समर्थन के लिए शुक्रिया किया। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए और नाइट राइडर्स परिवार के लिए पर्पल और गोल्डन यानी कि बैगनोर सुनहरे पर विश्वास रखें। इतना ही नहीं उन्होंने एलए नाइट राइडर्स के घर में आपका स्वागत भी कहा। और देखिए यह शाहरुख खान का सपना था जो पूरा हो गया। यह नया स्टेडियम इसी सीजन में मेजर लीग क्रिकेट के मैचों के साथ अपने सफर की शुरुआत करने जा रहा है। इस मैदान पर आगामी एमएलसी सीजन के कुल सात अहम मुकाबले खेले जाएंगे। साउथ कैलिफोर्निया के स्थानीय क्रिकेट फैंस के लिए यह पहली बार होगा जब वे अपने इलाके में विश्वस्तरीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लाइव लुफ्त उठा सकेंगे। इस स्टेडियम को इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।
जहां आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ-साथ फैमिली एंटरटेनमेंट और इसी के साथ-साथ इवेंट्स के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। स्टेडियम का महत्व केवल डोमेस्टिक T20 लीग या फिर एमएलसी तक सीमित नहीं है। साल 2028 में जब क्रिकेट के 128 साल बाद आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनेगा। यह वेन्यू वैश्विक मंच पर अमेरिका क्रिकेट का चेहरा होगा। ओलंपिक की तैयारियों और मैचों के आयोजन के लिहाज से इस ग्राउंड को क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक माना जा रहा है।
अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच शाहरुख खान का यह प्रोजेक्ट इस खेल के भविष्य के लिए एक बड़ा बूस्टर डोस साबित होगा। तो देखा आपने कि बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपना यह सपना पूरा कर लिया और इसी के साथ-साथ उन्होंने ICC और जय शाह का भी खूब धन्यवाद किया। तो