Cli

जब अक्षय खन्ना ने इस ‘खान’ को जड़े 17 थप्पड़, सूजकर लाल हो गया था चेहरा!

Uncategorized

कुछ फिल्मी सीन ऐसे होते हैं, जो पर्दे पर महज कुछ सेकंड के लिए दिखाई देते हैं, लेकिन उन्हें शूट करने के पीछे की कहानी किसी पूरी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं होती. खासकर जब बात दो बड़े सितारों के बीच फिल्माए गए टकराव वाले सीन की हो. बॉलीवुड की एक ऐसी ही यादगार फिल्म के एक थप्पड़ वाले सीन के पीछे का किस्सा अब फिर चर्चा में है. कौन सी है ये फिल्म और क्या है किस्सा चलिए बताते हैं…

हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और कल्ट फिल्मों में शुमार ‘दिल चाहता है’ की रिलीज को हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं. इस सिल्वर जुबली के खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने एक साथ आकर शूटिंग के दिनों की कई मजेदार और हैरान कर देने वाली अनसुनी कहानियां साझा कीं. इन्हीं यादों के दौरान फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर और आमिर खान ने उस मशहूर थप्पड़ वाले सीन का खुलासा किया, जिसमें अक्षय खन्ना ने आमिर खान को एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 17 थप्पड़ मारे थे.

इसके बाद आमिर खान ने खुद ही परफेक्ट शॉट देने के लिए असली थप्पड़ खाने पर जिद की. आमिर का मानना था कि ओवर-द-शोल्डर शॉट के दौरान भी अगर असल में थप्पड़ पड़े, तो इससे किरदार के मूड और भावना में उतरने में काफी मदद मिलती है. आमिर ने कहा, ‘जब आपको असल में कोई थप्पड़ मारता है, तो आपकी भावनाएं और रिएक्शन पूरी तरह बदलजाते हैं’

आमिर का चेहरा शूटिंग के इस जुनून का असर यह हुआ कि कई टेक्स और अलग-अलग एंगल से शूट करते-करते आमिर खान को 17 बार थप्पड़ खाने पड़े. फरहान अख्तर ने बताया, ‘जब शूटिंग खत्म हुई, तो मुझे अच्छी तरह याद है कि आमिर के चेहरे पर थप्पड़ का पूरा निशान छप गया था और उनका चेहरा एक तरफ से सूज गया था.’ फिल्म में वह मोड़ बहुत भावनात्मक था जब सिड (अक्षय खन्ना) तारा (डिंपल कपाड़िया) के प्रति अपने प्यार का इजहार करता है और आकाश (आमिर खान) इस रिश्ते प आपत्तिजनक टिप्पणी कर देता है. इस पर सिड उसे थप्पड़ मार देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *