मांग में सुर्ख सिंदूर, माथे पर बिंदी, आंखों में कजरा, बालों में गजरा। दुल्हन बनी पंजाब की कैटरीना। क्या शहनाज गिल ने कर ली सीक्रेट शादी। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली।
जी हां, टीवी और सोशल मीडिया की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक शहनाज ग एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार वजह है उनका लेटेस्ट ब्राइडल लुक जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

शहनाज ने अपने Instagram अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो रॉयल दुल्हन बनी हुई नजर आ रही हैं। फोटो सामने आते ही फैंस के बीच एक ही सवाल गूंजने लगा। क्या शहनाज ने चुपके से शादी कर ली है? वायरल हो रही तस्वीरों में शहनाज गोल्डन और क्रीम शेड के भारीभरकम ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं।

उनका पूरा लुक किसी रॉयल महारानी जैसा दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। माथे पर बिंदी हैवी चोकर नेकलेस लेयर्ड हार बड़े झुमके और स्टेटमेंट रिंग्स के साथ अपने ब्राइडल अवतार को कंप्लीट किया है उन्होंने। वहीं उनका स्लीक बर्न हेयर स्टाइल और उसमें सजा गजरा उनके ट्रेडिशनल चाम को और भी ज्यादा निखार रहा है। हालांकि शहनाज की तस्वीरों में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो है उनकी मांग में सजा हुआ सिंदूर।

जिसने उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया है। इन फोटोस में शहनाज जिस तरह शांत और गंभीर अंदाज में बैठी हुई नजर आ रही हैं, वह भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया कि क्या शहनाज ने अपने फैंस की आंखों में धूल झोंक दी है?
क्या उन्होंने सच में शादी कर ली है? उनके इस लुक ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वह अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं। हालांकि आपको बता दें कि ना तो शहनाज ने शादी की है और ना ही यह तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है। बल्कि यह शहनाज के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं। जिसमें वो इंडियन ब्राइड बनी हुई नजर आ रही हैं। उनकी आंखों का एक्सप्रेशन और पूरा रॉयल सेटअप किसी बड़े ब्राइडल फोटोशूट की कहानी बयां कर रहा है। कई यूज़र्स का मानना है कि यह किसी फैशन या ब्राइडल कैंपेन का हिस्सा हो सकता है।
जबकि कुछ लोग इसे उनकी जिंदगी के किसी खास पल से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग लगातार इस पोस्ट पर अपने-अपने अंदाज में अपनी सोच लगातार बता रही हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि शहनाज ने अपने इस लुक से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना बखूबी जानती हैं। वैसे दुल्हन बनी शहनाज के इस फोटोशूट ने उनकी निजी जिंदगी को भी सुर्खियों में ला दिया है।
बता दें कि शहनाज का नाम पिछले कुछ टाइम से कई बार अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक प्राइवेट ही रखा है। यही वजह है कि जब भी उनकी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, अफवाहओं का बाजार गरमा जाता है।