अगर सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ रहना चाहती थी। अगर वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी तो फिर सबसे बड़ा सवाल यही है कि उसने सगाई तोड़ क्यों नहीं दी?
यही वो सवाल है जो इस पूरे केस के सामने आने के बाद हर कोई पूछ रहा है। आखिर जब किसी रिश्ते में रहना ही नहीं था तो उसे खत्म करना ज्यादा आसान था या फिर उस रिश्ते को निभाने का दिखावा करना और इस इंसान को ही खत्म कर देना।
अब इसी सवाल का जवाब पुलिस पूछताछ में चेतन चौधरी ने किया है। जी हां, चेतन चौधरी सिया गोयल का कथित बॉयफ्रेंड है और बताया जा रहा है कि चेतन चौधरी की ही वजह से उसने इस पूरे प्लान को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब जांच अधिकारियों ने चेतन से पूछा कि अगर वह और सिया एक दूसरे से प्यार करते थे तो दोनों भाग क्यों नहीं गए?
या फिर सिया ने सगाई क्यों नहीं तोड़ दी? इस पर चेतन का चौंकाने वाला जवाब आया। कथित तौर पर चेतन ने बताया सिया ऐसा करने के पक्ष में नहीं थी। उसे डर था अगर उसने सगाई तोड़ी या फिर किसी और के साथ चली गई तो समाज और रिश्तेदारों के बीच उसके परिवार की बदनामी होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिया परिवार की प्रतिष्ठा को लेकर बेहद चिंतित थी और यही वजह थी कि वह खुलकर कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी। यहीं से इस केस की कहानी और ज्यादा रहस्यमई हो जाती है।
एक तरफ नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थी। परिवार करोड़ों रुपए खर्च कर रहा था। शादी के लिए एक महल बुक हो चुका था। दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि पर्दे के पीछे कुछ और ही कहानी चल रही थी। 18 जून को जब लोहागढ़ किले से केतन अग्रवाल की खाई में गिरने की खबर आई तब इसे एक हादसा माना गया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिन्होंने पूरे मामले को हादसे से कथित हत्या की साजिश में बदल दिया। शुरू में सीए ने बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया था और वह गहरी खाई में जा गिरा। 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बाहर निकाला गया और मामला एक दर्दनाक हादसा मान लिया गया।
पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंध थे और केतन उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा बन चुका था। जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया ने जन्मदिन और ट्रैकिंग के बहाने केतन को किले के पास पहुंचाया। जबकि चेतन भी कथित तौर पर वहां पहले से मौजूद था। मामले में नया मोड़ तब आया जब सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया। भीषण गर्मी के बीच हुड़ी पहनकर घूम रहा व्यक्ति पुलिस की नजर में आया और जांच की कड़ियां सीधे चेतन चौधरी तक पहुंच गई। इसके बाद हुई पूछताछ में जो बातें सामने आई उन्होंने पूरे केस को सनसनीखेज बना दिया। हालांकि मामले की अभी जांच जारी है। पुलिस अपने दावों को सबूतों के जरिए मजबूत करने में जुटी है।
जबकि आरोपियों की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अंतिम सच क्या है? इसका फैसला अदालत करेगी। लेकिन फिलहाल इस केस का सबसे बड़ा और सबसे डरावना सवाल यही है कि अगर सिया को चेतन के साथ ही रहना था तो उसने रिश्ता तोड़ने का रास्ता क्यों नहीं चुना और क्या वाकई बदनामी का डर किसी इंसान को इतने खौफनाक मोड़ तक ले जा सकता है अब जरा सुनिए केतन के परिवार का दुख उन्होंने किस कदर अपने बेटे के गम में क्या कुछ कहा तो जैसे ही अभी पुलिस इन्वेस्टिगेशन से पता चल रहा है यह लड़का चेतन चौधरी टू व्हीलर टू व्हीलर गाड़ी जुपिटर से मार्केट यारार्ड से वह लोगढ़ वहां पहुंचा।
उनके आगे 10 20 फुट आगे पीछे 10 20 फुट ही वो दिख रहा है चलता हुआ। एक साथ ही ऊपर गए। दोनों ने मिलके उसके ऊपर किसी चीज का वार करके उसको ऊपर से नीचे फेंक दिया। और वह उनका कोऑर्डिनेशन भी दिख रहा है। उसके बाद वो लड़का नीचे वहां से गायब हो गया। फिर इसने थोड़ा बहुत शोरगुल किया। हमें 10:45 को सिया के मम्मी का फोन आया कि केतन ऊपर से गिर गया फोर्ट से। हम इमीडिएट वहां भागे। वहां गए गए बाद देखा हमने पुलिस वगैरह सब कुछ निकाल रही थी। तो उन्होंने जो भी है उसको निकाला। बाद में डॉक्टर ने बोला कि अब ये नहीं रहा।
लेकिन हमारा शक बढ़ता जा रहा था। इन सब चीजों को लेके। फिर बाद में हम पुलिस पुलिस ने हमें को बहुत हेल्प किया। इतना जल्दी उन्होंने केस को सॉर्ट आउट कर दिया। उन्होंने यहां के ग्रामीण एसपी श्री संदीप सिंह जी गिल ने बहुत एक्स्ट्रा सपोर्ट करके हमको इमीडिएटली उसका पूरा डिटेल दिखाया और करके उन दोनों को कल रात को अरेस्ट कर लिया। लड़के को स जो चेतन चौधरी है उसको कल रात को अरेस्ट किया और सिया को आज सुबह अरेस्ट किया और अरेस्ट करके अब उनको कोर्ट में पेश कर रहे हैं।
राखी विशाल अग्रवाल आज मेरा बेटा चला गया है। इसके पूरे जिम्मेदार सिया है और उसका बॉयफ्रेंड है। मैंने सिया को सब अपने बहू के जैसे माना था। उसने बहुत बड़ा मेरे को धोखा दिया है और मेरे को बहुत झूठ बोला है। देखा जाए तो अभी बहुत सारी चीजें बातें आ रही है। बहुत झूठ बोला है उसने मेरे साथ। जब घर में वो आती थी तो कभी आप लोगों को लगता था कि ये घर में तो आई होगी कई बार आई है। कैसा कैसे रहती थी आप लोग के साथ कोई? दो-तीन बार आई है। एक बार तो पूजा पे आई हुई है। तो वो पूजा के हिसाब से आई थी तो अच्छे से रही हमारे साथ और एक बार बर्थडे पे भी आई थी। दो तीन बार हमारे डिनर पे भी आई और तभी भी अच्छे से रही। हम लोग डिनर पे मिले भी। मैंने उसको फ्रैंकली बोल दिया था कि मेरे घर में नहीं चलता है। मेरे घर में कोई मैं पार्टियां भी तेरे को भेजूंगी नहीं।
तो भी वो करने की ये हमसे छुपाई गई है। उसकी मां ने उसके मां ने बाप ने हमसे ये बात छुपाई गई है। और मेन जिम्मेदार तो इस पर पूजा मित्तल बहुत ज्यादा इन्वॉल्व है। पूजा गोयल। पूजा गोयल ने मैं जिस दिन हुआ था पूजा गोयल का मेरे पास कॉल आया था कि आप आपके बेटे को क्यों भेजते हो? मैंने नहीं भेजा है।
सिया ने लेके गई है मेरे बेटे को वहां पर खींच के मैंने नहीं भेजा है। सिया का हाथ है इसमें पूरा। जब वो घर में आती थी तभी कभी ऐसा लगता था कि ये इसके दिमाग में कुछ और चल रहा है। नहीं बिल्कुल भी नहीं। बिल्कुल भी नहीं। मेरी जॉइंट फैमिली है। मेरे हम लोग 20 लोग रहते। किसी को भी नहीं पता था। एक आम लड़की की तरह आम लड़की के जैसे वो आने की से हंसती हंसती खेलती रहने की। मैं कभी भी बात करने वीडियो कॉल पे बात करने की एकदम हंसते हुए बात करने की। कुछ भी नहीं था। ऐसे हमको कुछ डाउट भी नहीं आया। मैं बहुत बार उससे मिली। हम बहुत बार शॉपिंग भी गए। हम लोग बहुत बार डिनर पे भी गए। कहीं नहीं हमको डाउट आया कि सिया ऐसी लड़की है।
आप क्या कहेंगे सर ने भी कहा कि समाज में ऐसे लोगों का होना काफी घातक है। नहीं उसको मौत की सजा चाहिए। उसको उसके भाई को भी उसके बॉयफ्रेंड के भी उसके मां को भी, उसके बाप को भी और उसकी बुआ फूफा भी। उसकी बुआ को तो पहले चाहिए। बुआ तो बहुत ज्यादा है। बुआ फूफा दोनों को चाहिए। जब से जब से हुआ है आपके घर में हम देख तो सभी की हालत सभी की सब बहुत ज्यादा है बहुत ज्यादा हम लोग तो आंसू नहीं रुक रहे हमारे हम लोग चार दिन से घर में सोए नहीं है कोई घर के एक भी इंसान सोया नहीं है हम लोग घर में 20 मेंबर्स हैं अच्छा जब ये घटना हुई ।
पहले दिन तभी कुछ लगा था कि ये कुछ अलग हो मेन तो हमको कि सिया के शूज नहीं मिले तब उस पे मेरे को डाउट थोड़ा हुआ और जब मैंने सिया के मोबाइल उसने मोबाइल मेरे को मिला जाते बरोबर उस पे थोड़ा डाउट हुआ और जब मैंने केतन का फेस देखा तब उस पर मेरे को थोड़ा डाउट हुआ जो मैंने ये तीन चीज तो मैं खुद