Cli

सनी देओल के बुरे वक्त में हेमा मालिनी बनी सहारा?

Uncategorized

सनी देओल के सबसे मुश्किल वक्त में उनकी मां हेमा मालिनी बनी सनी देओल का सहारा। क्या इस दुख की घड़ी में और इस मुश्किल वक्त में हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच में खत्म हो जाएगा हमेशा हमेशा के लिए उनका झगड़ा आखिरकार क्यों सनी देओल के लिए इस वक्त उठ रहा है हेमा मालिनी के दिल में भी दर्द। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। मैं अक्सर आपको बताती हूं कि किस तरह से सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच में चीजें ठीक नहीं है। अभी भी बहुत दूरियां हैं इनके बीच में। धर्मेंद्र जी के जाने के बाद भी हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच की कड़वाहट उनकी खटास कई बार देखने को मिली। लेकिन ये पहली बार है जब कुछ ऐसा हो गया जिससे लग रहा है कि सनी देओल के इस मुश्किल वक्त में जो इस वक्त उनका जो मुश्किल वक्त चल रहा है, जो दुख की घड़ी चल रही है उसमें कोई और उनका साथ दे या ना दे। लेकिन उनकी मां हेमा मालिनी उनका सबसे बड़ा सहारा बन गई है और ऐसा लग रहा है कि अब शायद सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच के जो रिश्ते हैं जो दूरियां हैं वो खत्म होने वाली है। पूरा मामला मैं आपको बताने वाली हूं इस वीडियो में बताने से पहले जो मैं अब हमेशा आपसे बोलती हूं वीडियो को शेयर करना मत भूलना और चैनल को फॉलो करना बिल्कुल भी मत भूलना।

दरअसल 14 अगस्त को सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हुई। इस फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें लग रहा था कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी क्योंकि जब भी सनी देओल भारत पाकिस्तान के मुद्दे पर कोई भी फिल्म बनाते हैं चाहे फिर वो बॉर्डर हो चाहे फिर वो गदर हो तो हमेशा ही उनकी फिल्में सुपर डुपर हिट हो जाती है। लेकिन इस बार अब इसे बुरा वक्त कहें या बैड लक कहें इस बार जो सनी देओल की फिल्म है बंटवारा 1947 वो उस हिसाब से बिजनेस नहीं कर पा रही जैसा कि दर्शकों ने उम्मीद की थी जैसा कि सनी देओल की फिल्मों से उम्मीद की जाती है। 14 अगस्त को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। लेकिन अब तक यह फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। मतलब बहुत ही और ऑलमोस्ट अब इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता होने वाला है। मतलब आप सोचिए शुक्रवार को इस फिल्म को एक हफ्ता हो जाएगा। लेकिन ये फिल्म अभी तक 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। जबकि ये जो फिल्म है इस फिल्म का बजट ही जो ये फिल्म बनी है वो 150 करोड़ में बनी है और 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई। ऐसे में हर कोई सरी देओल को लेकर इस वक्त बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि जब एक किसी सुपरस्टार की कोई एक फिल्म भी अच्छा बिजनेस नहीं करती या वो फ्लॉप हो जाती है या वो अच्छी कमाई नहीं कर पाती है तो कहीं ना कहीं ये दाग उसके करियर पे लग जाता है।

सनी देओल ने अभी-अभी मुश्किल वक्त से बाहर निकले हैं। अभी-अभी इतना कर्जा उन्होंने चुकाया है जो उनके ऊपर था। लेकिन अब एक इस तरह से एकदम से एक फिल्म का फ्लॉप हो जाना या कम कमाई करना उनके करियर पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में हेमा मालिनी सबसे बड़ा सहारा सनी देओल का बनी है। हेमा मालिनी ये बात अच्छे से जानती है कि सनी देओल की फिल्म बंटवारा को इस वक्त दर्शक इतना पसंद नहीं कर रही है। ऐसे में हेमा मालिनी ने एक बहुत प्यारा पोस्ट बहुत लंबा चौड़ा बहुत प्यारा पोस्ट अपनी Instagram पर लिखा सनी देओल के नाम। सनी देओल को लेकर हेमा मालिनी ने साफ कहा कि उन्होंने कल जो सनी देओल की फिल्म है बंटवारा 1947 जो भारतपाकि बंटवारे पर बेस्ड है। यह फिल्म उन्होंने घर में बैठकर देखी और उनको ये फिल्म बहुत अच्छी लगी। हेमा मालिनी ये बात अच्छे से जानती है कि अगर वो इस वक्त कोई भी पोस्ट करेंगी सनी देओल की फिल्म को लेकर फिल्म जो बंटवारा है उसको लेकर तो सीधा जो दर्शक है उस पर इसका प्रभाव पड़ेगा और हो सकता है जो लोग अब तक इस फिल्म को देखने सिनेमाघर में नहीं गए हैं वो तुरंत हेमा मालिनी के इस पोस्ट के बाद जरूर जाएंगे क्योंकि हेमा मालिनी के भी कई सारे फॉलोवरर्स हैं कई सारे फैंस हैं और अगर कोई चीज हेमा मालिनी को पसंद है तो दर्शक भी जानना चाहेंगे कि भई ऐसा क्या है इस फिल्म में और वो जरूर थिएटर तक जाएंगे और इसी चीज का फायदा उठाते हुए हेमा मालिनी ने कल अपने Instagram पर एक बहुत प्यारा पोस्ट लिखा सनी देओल की फिल्म को कि मुझे यह फिल्म बहुत अच्छी लगी। बहुत अच्छा काम किया। क्या कुछ कहा हेमा मालिनी ने अपने इस पोस्ट में? मैंने कल सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 देखी। यह फिल्म शानदार है और इसका मैसेज बिल्कुल साफ है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत एक दूसरे का सम्मान और भाईचारा है। मुझे उम्मीद है कि यह खूबसूरत संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की जगह प्यार और दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगा। राजकुमार संतोषी का निर्देशन शानदार है और सनी देओल और शमाना आजमी ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म की कास्ट में करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छा काम किया है।

आमिर खान को ऐसी यादगार संदेश वाली फिल्म बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई जिसका मैसेज आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। गिरा सकती है। तो हेमा मालिनी का यह पोस्ट सनी देओल के इस मुश्किल वक्त में आना बहुत बड़ी बात है। और यह कहीं ना कहीं हेमा मालिनी का यह पोस्ट दिखाता है कि जैसे लोग कहते हैं जिनको लगता है कि हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच में बहुत दूरियां हैं ऐसा नहीं है। हेमा मालिनी के इस पोस्ट से साफ है कि उनके मन में अभी भी सनी देओल के लिए प्यार भी है और इज्जत भी है। अब सोचिए जब सनी देओल की फिल्म जो इससे पहले अभी आई थी चाहे फिर आप वो बॉर्डर 2 ले लें। बॉर्डर 2 आई थी तो बॉर्डर 2 ऑलरेडी सुपरहिट हो गई थी। मतलब उस फिल्म को किसी के सपोर्ट की जरूरत ही नहीं थी। जैसे ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो हर कोई सनी देओल का फैन हो गया था। और हेमा मालिनी ने इस फिल्म को लेकर कोई पोस्ट भी नहीं किया था। सनी जो हेमा मालिनी की बेटी है यानी ईशा देओल जो सनी देओल की बहन है। ईशा देओल जरूर इस फिल्म को देखने गई थी लेकिन हेमा मालिनी ने इस फिल्म को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया था क्योंकि उनको लगा था कि सपोर्ट की जरूरत नहीं है। लेकिन इस वक्त हेमा मालिनी ये बात जानती है कि उनके बेटे सनी देओल को इस फिल्म में सपोर्ट की जरूरत है और इसीलिए जानबूझकर उन्होंने Instagram पर यह प्यारा सा पोस्ट लिखा है और यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। तो हेमा मालिनी ने अपने इस पोस्ट में सनी देओल की खूब तारीफ की है।

उनकी एक्टिंग की तारीफ की है। उनकी जो बाकी फिल्म की स्टार कास्ट है चाहे वह शबाना आजमी हो, चाहे वह प्रीति जिंटा हो, चाहे वह सनी देओल के बेटे करण देओल हो, उनकी भी फिल्म में एक्टिंग की तारीफ की है। साथ ही मैं आपको बता दूं सनी देओल के अलावा ये फिल्म उनके बेटे करण देओल के लिए भी बहुत जरूरी थी। क्योंकि करण देओल इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिर भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट नहीं हुई। तो कहीं ना कहीं लोगों को उम्मीद थी कि सनी देओल जो है अपने बेटे को लेकर जब किसी फिल्म में आएंगे तो वो फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। तो कहीं ना कहीं सनी देओल इस बार दुखी हैं अपने लिए भी और अपने बेटे के लिए भी क्योंकि कहीं ना कहीं सनी देओल को उम्मीद थी कि अगर उनकी ये फिल्म हिट हो जाएगी तो उनके बेटे करण देओल का फिल्मी करियर भी चल पड़ेगा लेकिन ऐसा फिलहाल होता हुआ दिख नहीं रहा है। मैं आपको बता दूं इस वक्त सनी देओल की पोजीशन थोड़ी इसलिए भी खराब हो रही है क्योंकि सनी देओल की जो फिल्म है बंटवारा उसकी टक्कर हो रही है इमरान हाशमी की फिल्म आवारा 2 से। कहीं ना कहीं आवारा 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और सनी देओल की जो फिल्म है बटवारा वो थोड़ा पीछे पिछड़ रही है। इमरान हाशिकमी की जहां फिल्म है आवारा ट ये भी 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और 100 करोड़ से ज्यादा की ये फिल्म कमाई कर रही है। कर चुकी है। ऑलमोस्ट 100 करोड़ का बिज़नेस तो कर चुकी है।

जबकि ये फिल्म सिर्फ 45 करोड़ में बनी थी इमरान हाशमी की फिल्म। वहीं जो सनी देओल की फिल्म है वो 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई। जबकि ये फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इमरान हाशमी की यह फिल्म सनी देओल की फिल्म पर भारी पड़ जाएगी। लेकिन कहते हैं ना जब वक्त बदलता है या फिर जब किस्मत आपका साथ छोड़ती है तो कुछ भी हो सकता है जो कि इस वक्त सनी देओल के साथ हो रहा है। साथ ही मैं आपको बता दूं कि जब धर्मेंद्र जी की पिछले साल मौत हुई थी तो जिस तरह से सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच की जो दूरियां दिखी थी जिस तरह से सनी देओल ने अलग फ्यूनरल रखा था। साथ ही मैं बता दूं जो पिछले साल जब धर्मेंद्र जी की मौत हुई थी तब भी सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच में थोड़ी दूरियां साफ नजर आई थी। जिस तरह से धर्मेंद्र जी के जाने के बाद सनी देओल ने मुंबई में अलग जगह प्रेयर मीट रखी थी यानी प्रार्थना सभा रखी थी धर्मेंद्र जी की आत्मा की शांति के लिए और हेमा मालिनी ने अलग जगह मुंबई में अलग जगह प्रार्थना सभा रखी थी धर्मेंद्र जी के मौत के बाद मतलब ना ही हेमा मालिनी सनी देओल की प्रार्थना सभा में या सनी देओल ने जो प्रार्थना सभा रखी थी धर्मेंद्र जी की उसमें गई और ना ही सनी देओल हेमा मालिनी की ने जो प्रार्थना सभा रखी थी उसमें गए तो ऐसा लग रहा था कि भाई एक ही शख्स है धर्मेंद्र जी के लिए प्रार्थना सभा हो रही है लेकिन दो अलग-अलग लोग क्यों यह प्रार्थना सभा रख रहे हैं? तो कहीं ना कहीं उस टाइम से ऐसी खबरें आने लगी थी कि शायद अब भी धर्मेंद्र जी की मौत के बाद भी सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच की जो दूरियां है वो खत्म नहीं हुई है। लेकिन हेमा मालिनी का यह पोस्ट आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है और यह कहीं ना कहीं दिखा रहा है कि हेमा मालिनी पूरी कोशिश कर रही है एक अच्छी मां बनने की धर्मेंद्र जी के जाने के बाद अपने परिवार को सपोर्ट करने की और अपने बेटे चाहे वो सनी देओल हो चाहे वो बॉबी देओल हो उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने की हेमा मालिनी पूरी कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *