दया दरवाजा तोड़ता था। एसीबी प्रद्युमन कहते थे कुछ तो गड़बड़ है और हम सब टीवी से चिपक कर बैठ जाते थे। लेकिन 2018 में जब सीआईडी अचानक से ऑफ एयर हो गया तो फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही था। आखिर शो बंद क्यों हुआ? TRP की बातें सामने आई, लेकिन असल वजह क्या थी? यह कभी किसी को ठीक से पता ही नहीं चल पाया और फिर 2024 में सीआईडी ने वापसी भी कर ली।
पुराने किरदार लौटे, दया फिर दरवाजा तोड़ने लगे और एसीबी प्रद्युमन भी वापस आ गए। लेकिन अब इतने सालों बाद शो में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बताया कि सीआईडी को बंदक्यों किया गया था। दरअसल दयानंद शेट्टी के मुताबिक सीआईडी के बंद होने के पीछे टीआरपी नहीं बल्कि इंटरनल पॉलिटिक्स वजह थी। उन्होंने बताया इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी जब चैनल शो के प्रोड्यूसर्स बदलना चाहता था।
लेकिन एक्टर्स इसके लिए तैयार ही नहीं थे। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब चैनल ने एक्टर्स से कॉन्ट्रैक्ट्स मांगे। दयानंद के मुताबिक 21 साल तक शो में काम करने के बावजूद किसी भी एक्टर के पास कोई कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं था।
क्योंकि उन लोगों ने कोई कॉन्ट्रैक्ट ही साइन नहीं किया था। उनका पूरा काम तो बस प्रोड्यूसर्स के भरोसे और उनकी बातों पर चल रहा था। इसे इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से ऑफेयर किया गया था। समस्या 2016 में शुरू हुई थी। चैनल प्रोड्यूसर्स को बदलना चाहता था लेकिन एक्टर्स इसके लिए तैयार ही नहीं थे। हम Sony के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। हम तो प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने वाले एक्टर्सथे। 21 साल हो चुके थे।
लेकिन हमने कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था। सब कुछ प्रोड्यूसर्स की बातों पर चलता था। यह बात चैनल के लिए भी हैरान करने वाली थी। यह दयानंद शेट्टी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहते हैं। दयानंद आगे बताते हैं कि शुरुआत में शो के बंद होने [संगीत] से एक्टर्स को काफी बुरा लगता था। लेकिन सीआईडी की पॉपुलैरिटी ही इतनी थी कि ऑफ एयर होने के बाद फैंस इसकी वापसी की लगातार मांग करते रहे थे। इस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा शायद यह है कि लता मंगेशकर भी सीआईडी की बहुत बड़ी फैन थी। दयानंद ने बताया कि लता जी शो को बेहद पसंद करती थी और जब सीआईडी ऑफ एयर हुआ था तो वह इस फैसले से काफी नाराज हुई थी।
और तो और उन्होंने दयानंद के मुताबिक Sony अमेरिका तक को फोन कर दिया था और चैनल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। लता जी हमारी बहुत बड़ी फैन थी। उन्हें हम बहुत पसंद थे। वह हमारे लिए बहुत सपोर्ट करती थी।
जब शो ऑफ एयर हुआ था तब भी उन्होंने हमारे लिए आवाज उठाई। मतलब उन्होंने Sony अमेरिका तक को फोन करके उन्हें खूब फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था, “मैं यह शो देखती हूं।” फिर आप इसे ऑफेयर क्यों कर रहे हैं? आपकी क्या परेशानी है? लता जी की कोशिशों और लाखों फैंस की मांग के बाद आखिरकार शो ने वापसी कर ली। लेकिन फैंस का प्यार कभी कम नहीं हुआ। और यही वजह है कि 2024 में सीआईडी की धमाकेदार वापसी मुमकिन हो सकी।