सीजेपी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान खान ने आखिरकार अपनी राय सामने रख दी है। उन्होंने साफ कहा कि ये मुद्दा सरकार और बच्चों के बीच का मुद्दा है, इसे पॉलिटिक्ली हाईजैक नहीं करना चाहिए। देश में पिछले कुछ दिनों से छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा है। जंतर मंतर पर शांति से शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट अब देशभर में फैल रहा है। इस प्रोटेस्ट और पेपर लीक के बारे में बहुत से सेलेब्स ने अपनी राय रखी थी, लेकिन हर कोई कह रहा था कि सलमान खान ने इस मुद्दे पर अबतक क्यों कुछ नहीं बोला? अब सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा सरकार और छात्रों के बीच का है, इसे पॉलिटिक्ली हाईजैक नहीं करना चाहिए।
सलमान खान ने आंदोलन पर तोड़ी चुप्पीसलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसी तस्वीर के साथ सलमान खान ने अपने विचारों को लिखा है। उन्होंने इस आंदोलन की तारीफ की है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई कि इस आंदोलन ने एक हिंसक टर्न ले लिया है।
सलमान को दुख कि हिंसक हो गया आंदोलनसलमान खान ने लिखा- ये कितना शांतिपूर्ण आंदोलन था, बुरा लग रहा है कि ये हिंसक हो गया। मेरा दिल उन छात्रों और पेरेंट्स के लिए दुखी है जिन्हें चोट लगी। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे ये जानकर और देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए साथ आए हैं, और उनके पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया है।
भाईजान बोले- प्रोटेस्ट ही सही तरीका हैउन्होंने आगे लिखा- उन्होंने जो कदम उठाए हैं मैं उसकी प्रशंसा करता हूं, ये उनकी मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने बेहतर भविष्य और शिक्षित भारत बनाने की लगन, ईमानदारी और उत्सुकता को दिखाता है। ये आंदोलन, ये प्रोटेस्ट ही सही तरीका ऐसा करने का, छात्रों ने ये शांतिपूर्ण तरीके से किया है। बहुत हिम्मत वाला और बहादुर। ये जनरेशन जो शिक्षा के लिए प्रेरित और उत्साहित है, भारत का नाम रौशन करेगी।
सलमान बोले- इस मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीतिसलमान ने साफ किया कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ये मुद्दा छात्रों और एजुकेशन सिस्टम के बीच है, इस पॉलिटिक्ली हैक नहीं किया जाना चाहिए, और मुझे यकीन है कि सरकार उन्हें पूरा समर्थन देगी और एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाएगी। ये दोनों के लिए जीत होगी। आशा और प्रार्थना कर रहा हूं कि सार्थक निर्णय हो। भगवान आप सबका भला करे जो पढ़ना चाहते हैं।भारत को शिक्षा का हब बनाने की कही बातसलामन ने कहा शिक्षा हमारा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए, और हर साल और ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल होता जाए। इतना कि लोग बाहर से भारत आएं पढ़ने के लिए और भारत शिक्षा का हब बन जाए।