Cli

योगी की ये सच्चाई देख हिल जाएगा भारत, हुआ बड़ा खेल !

Uncategorized

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में ऐसी खबर आई है जिसे देखकर पूरा देश चौंक जाएगा। सीएम योगी को लेकर जो दावा किया गया है उसकी चर्चा अब देश के साथ-साथ विदेश में भी हो रही है। सबसे पहले आपको बताएंगे कि सीएम योगी पर दावा क्या किया गया है। उसके बाद आपको सीएम योगी का एक होश उड़ा देने वाला बयान सुनवाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर इंडिया मैट्रिक्स नाम के एक हैंडल ने चार्ट के जरिए बताया है कि योगी राज में अपराधों में कितनी भारी गिरावट आई है। यहां पर 2016 और 2024 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डाटा की तुलना की गई है। यानी योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले उत्तर प्रदेश में कितने अपराध होते थे और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद इसमें कितनी गिरावट आई है।

अब आप इस पोस्ट को ध्यान से देखिए। 2016 की तुलना में 2024 में उत्तर प्रदेश में बलात्कार के प्रयास में 94.5% की कमी आई है। डकैती के मामलों में करीब करीब 80% की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में 72% की कमी आई है। दंगे और सार्वजनिक अव्यवस्था में 68.3% की कमी दर्ज की गई है।

हत्या के मामलों में 34.2% की कमी आई है। जबकि बलात्कार के मामले 33.4% कम हुए हैं। संपत्ति संबंधी अपराध 27.8% कम हुए हैं। आपको बता दें कि यह दावे मनगढ़ंत नहीं है। एनसीआरबी के तुलनात्मक आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि पिछले 8 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश कितना सुरक्षित हो गया है। अब तो लोग लिख रहे हैं कि एक समय था जब बयान दिए जाते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है।

मगर अब समय ऐसा आ गया है जब माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा के नारे लगते हैं। ऐसे माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। बहरहाल अब सीएम योगी ऐसे ऐसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं जिन पर बोलने के लिए शेर का जिगर चाहिए। अब हम आपको सीएम योगी का जो बयान सुनवाने जा रहे हैं, उस बयान के एक-एक शब्द को सुनिए। तभी आपको सीएम योगी की दूरदर्शिता और ताकत का अंदाजा होगा। याद करना होगा कि देश है तो धर्म भी है।

धर्म है तो हम सब भी हैं। कोई व्यक्ति, कोई समाज, कोई जाति, कोई समाज तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक भारत सुरक्षित नहीं है। जब तक सनातन सुरक्षित नहीं है, कोई सुरक्षित नहीं है। कोई सुरक्षित नहीं। अगर किसी को गलतफहमी होगी दुनिया के अंदर आप देख सकते हैं दुनिया के अंदर मुसलमान मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं। आपस में ही लड़ रहे हैं। जिया और सुन्नी के बीच विवाद हो गया है। कम्युनिस्ट कम्युनिस्ट लड़ रहे हैं। क्रिश्चियन क्रिश्चियन लड़ रहे हैं। और जहां आपस में नहीं लड़ रहे हैं वहां पर वहां पर इस्लाम की लड़ाई ईसायत से है। कम्युनिज्म की लड़ाई क्रिश्चियनिटी के खिलाफ है। और कम्युनिस्ट, कम्युनिस्ट वहां पे हर एक के खिलाफ भी लड़ रहा है।

आपस में ही द्वंद चल रहा है। अकेले भारत है जो मजबूती के साथ सनातन की छाया में हर जाति, हर संप्रदाय, हर मत, हर मजहब को सुरक्षा भी दे रहा है। उसको समृद्धि के पथ पर भी बिना भेदभाव के अग्रसर कर रहा है। और यही तो है भारत की ऋषि की परंपरा। सर्वे भंतु सुखिन सर्वे संत निरामया। जिसको सरल भाषा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है सबका साथ सबका विकास।

और इसीलिए मैं आज सबसे कहूंगा कि जो लोग दुष्प्रचार करके भ्रम की स्थिति पैदा करके समाज की एकता को खंडित करना चाहते हैं उन सबके खिलाफ आप सभी को एकजुट होकर के इस समाज की एकता को धर्म की रक्षा के लिए और भारत की एकता और अखंडता के लिए अपनी एकता का परिचय देना होगा। यह हनुमान जी की तरह ही काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *