हम इस वक्त अंधेरी ईस्ट के चकला के आरआर रेजिडेंसी होटल में हैं। यही वो आरआर रेजिडेंसी होटल है जहां पर टाइगर श्रॉफ के शूटर्स और जराकी करने वाले जो हमलावर है वो रुके थे। अंकित हरियाणा का है। अंकित को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंकित को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस मुंबई लाने वाली है। मुंबई कोर्ट में प्रोड्यूस करने वाली है। अंकित इस होटल में रुका था। उसके साथ और उसके दो साथी थे। आप बताएं क्या नाम है आपका? नाम विक्रांत कुमार। विक्रांत आप बताएं अंकित यहां पे कब रुका था? 14 तारीख को सुबह आए थे मॉर्निंग में 11:00 बजे सर। 14 अक्टूबर को और मस्टर दिखाइए। मास्टर में क्या एंट्री कराई थी? सर वो तो लेके गए पुलिस वाले। पुलिस ले गई। मास्टर में क्या उन्होंने अपना आधार कार्ड दिया था? पैन कार्ड दिया था? आधार कार्ड ही दिए थे। किसने आधार कार्ड दिया था? अंकित नाम से और मोहित नाम से था। अंकित और मोहित। आप यह बताइए कि उसमें रिहान फूल सिंह और उसमें रितिक ये तीनों थे। तीन नहीं थे। दो ही थे। सिर्फ दो लोग थे। अंकित और मोहित। हां।
अच्छा वो कितने दिन यहां पे रुके? यहां पांच दिन रुके। 18 तारीख तक रुके। 18 अक्टूबर तक रुके। 14 से 18 हां। और सुबह किस तरह से जाते थे? किस तरह से आते थे? क्या करते थे? सिंपल ही जाते थे। जैसे लोग जाते थे वैसे ही सिंपल ही आना जाना करते थे लोग। कितने बजे जाते थे यहां से? यहां पे लास्ट टाइम देखा गया कैमरे में तो 4:00 बजे तक। शाम को? हां, शाम को 4:00 बजे। 4:00 बजे निकल गया था। और एंट्री कब की थी? एंट्री थी सुबह मॉर्निंग 11:00 बजे। और नाश्ता वगैरह क्या मंगाते थे? नाश्ता हम लोग से कुछ मंगाते थे। कुछ मंगाते नहा धो के सिर्फ उठने के लिए इस्तेमाल करते थे। हां खाना वगैरह सारा चीज खुद ही ले आते थे। खाना वगैरह खुद ही खाते थे। हां खुद ही ले आते थे। खुद ही लाते थे। और कोई गाड़ी थी उनके पास? बाइक थी। बाइक थी। हां एक बाइक आई थी एक बार लेकर। फिर वो पीले रंग की बाइक थी। हां। हां। पीले रंग की Pulsar थी। वो कौन लेकर आया था? इन्हीं लोग लेकर आए थे। एक में तो फिर वो लोग एक एक दिन में शायद लेकर आए थे। फिर वो लोग लेके चले गए कितना पेमेंट करते थे पर डे का? पर डे का ₹1500 पेमेंट करते थे। कैश देते थे या फिर कैश देते थे। कैश देते थे? हर रोज का हर रोज देते थे? हर रोज का हर रोज। पेमेंट कौन करता था? पेमेंट दोनों में से कोई भी करता था आकर। अच्छा आप यह बताइए कि उनकी बातचीत में कभी आपको लगा कि यह टाइगर चौक पे हमला करने वाले हैं? ऐसा तो कुछ लगा ही नहीं सर। वो लोग कभी बातचीत हम लोग से करते ही नहीं थे। बस पेमेंट आते थे पूछते थे कंटिन्यू सर तो कंटिन्यू। कभी कोई उनसे मिलने कोई आया हो बाहर का? नहीं वैसा कभी वैसा कुछ नहीं आया है। कोई गेस्ट लेडीज कोई आई हो? नहीं नहीं वैसे लेडी दो लेडीज आई थी यहां पर मिलने के लिए नहीं लेडीज उससे कभी कोई नहीं मिलने अच्छा कोई दो जेंट्स आए थे यहां पे मिलने नहीं सिर्फ वो दोनों थे आपको बोला अभी बाइक लेकर आए थे बाइक इन लोग के पास था तो ये लोग कहां से लेकर आए फिर ये लोग लेके गए कहां से हम लोग पुलिस ने आपका बयान लिया हां मेरा बयान लिए ना पुलिस कब आई थी आई थी 19 को 19 को ही आई थी 18 को मतलब शूट आउट हुआ है और 19 को पुलिस यहां पर आई थी पुलिस ने आने के बाद क्या पूछा आपसे जो भी था वो कैमरे दिखाने के लिए बोले डायरी वगैरह दिखाने के लिए आइए दिखाइए कमरा कौन सा कमरा है कैमरा लॉक कैमरा लॉक है सर अभी अभी अभी तो कैमरा दिखा रहे हैं ना हां कैमरा वो लॉक है हां तो दूसरा कौन सा कमरा है दूसरा नहीं वही कैमरे थे अच्छा वो लॉक किया है पुलिस ने अंदर पुलिस ने पूरा वो मतलब फॉरेंसिक जो ये है अंदर टीम आई थी कितने पुलिस वाले आए थे दो आए थे अभी दो पुलिस वाले आए थे तो दो पुलिस वाले आए थे और कितनी बार पुलिस वाले आए अभी दो-तीन बार आए दो तीन बार आए अच्छा आपका बयान लिया हां मेरा मेरा बयान था। और किसका-किसका बयान लिया? बस मेरे ही लिए था। सिर्फ आपका बयान क्यों लिया? मालिक का बयान नहीं लिया? नहीं वो लोग यहां पे नहीं रहते ना। अच्छा ये ये वेटर जो है ऊपर गया था? ये छोटू है। छोटू है। गया था ऊपर। आइए छोटू दिखाइए। तो छोटू के साथ चलते हैं ऊपर। ये देखिए ये ऐसी सकरी-सकरी सीढ़ियां हैं। यहां पर ऐसे और ये जो सकरी-सकरी सीढ़ियां हैं ये बताती है कि बहुत ही छोटा ये गेस्ट हाउस है और इसी गेस्ट हाउस में ये लड़के जो हैं वो आकर रुके थे। अंकित और मोहित ऐसा दो नाम यहां पर बताया गया है। 2001 नंबर का यह कमरा है। कमरा फिलहाल ये देखिए लॉक है। यह कमरा पुलिस ने बंद किया हुआ है। क्योंकि फॉरेंसिक एविडेंस अंदर सब रखा हुआ है। यह जब यहां पर सोए होंगे तो इनके बाल जो है वो यहां पर गिरे होंगे। इसके अलावा इनके पसीने का जो सैंपल है वो यहां पर लिया जाएगा। जो कपड़ा इन्होंने धोया सुखाया उसका सैंपल लिया जाएगा। जो गिलास इन्होंने पानी पिया या फिर बाकी चीजें की वो लिया जाएगा। आप बताएं छोटू ये यहां पर रुके हुए थे। क्या देखा था आपने? मैंने तो सर कुछ नहीं देखा। मेरे को रूम क्लीन करने के लिए बोला तो रूम जैसे क्लीन करते वैसे क्लीन करके हम लोग फिर निकल जाते थे। रूम सिंपल ही थे वैसे क्लीन करते थे लोग। हर रोज नहीं नहीं दो एक दिन छोड़ एक दिन करते थे। क्या-क्या रूम में मिलता था? सिगरेट वगैरह मिलता था? हां, सिगरेट वगैरह मिलते थे। शराब? नहीं, शराब तो नहीं मिला, पर सिगरेट वगैरह, स्मोकिंग बहुत ज्यादा करते थे। सिगरेट बहुत ज्यादा पीते थे। स्मोकिंग कौन करता था? अंकित या मोहित? दोनों मिलके करते थे। दोनों माड़ीच गुटका वगैरह कुछ खाते थे? नहीं गुटखा नहीं खाली सिगरेट ही पीते थे। सिर्फ सिगरेट पीते थे।
कुछ बातचीत करते सुना कभी आपने फोन पे? नहीं हमारे सामने तो कभी बातचीत नहीं किया है। खाली वो लोग खानावाना जो भी आते थे उसका बाहर से आते थे और खानावाना खाते थे वो लोग फिर वो लोग कभी आधा एक घंटा के लिए निकल जाते थे। फिर वापस आते थे वो। कोई आपको उनको आके मिला यहां पर किसी को मिलते हुए देखा आपने? नहीं मिलते हुए किसी को तो नहीं देखा। कुछ मंगाया आपसे उन्होंने सामान कुछ ऐसा नहीं जब से रुका तब से एक बार भी हम लोग के मतलब ऑर्डर वर्डर कुछ कोई चीज का नहीं दिया। सिम कार्ड वगैरह कुछ मंगाया, मोबाइल मंगाया? नहीं सर, ऐसा कुछ नहीं मंगाया हम लोगों से। तो ये वो छोटू है जो अंकित को और मोहित को यहां पर सामान लाकर देते थे। ये मोहित जो है वो शायद गलत नाम है क्योंकि अंकित के साथ में या तो रिहान रहा होगा या तो फूल सिंह रहा होगा या तो रितिक रहा होगा। उसने अपना नाम गलत बताया होगा क्योंकि एक ही अंकित का आधार कार्ड यहां पर लिया गया है। जो मास्टर होता है होटल का वो पुलिस अपने साथ ले गई है।
क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई है। पुलिस कब कब आई थी यहां पे? दो-तीन दिन दो-तीन बार आए थे सर। दो तीन बार आई आपसे बात किया पुलिस ने? नहीं हमसे नहीं बात किया। जो मैनेजर है उनसे ही बात कर रहे थे। विक्रम से बात किया। हां जी। अच्छा मालिक आपका है? मालिक इधर नहीं रहता सर। वो बाहर ही रहते हैं। अच्छा और अगल-बगल में और कोई कमरा लिया था कि सिर्फ एक ही कमरा? एक ही कमरा था। दो लोग थे। एक कमरा लिया था उन लोगों ने। दो के अलावा तीसरा कोई नहीं आया। नहीं तीसरा कोई नहीं आया। तो देखिए अंकित जो है छोटे-छोटे लॉज में इसलिए रुकता था क्योंकि यहां पे कोई ज्यादा सीसीटीवी नहीं है। एक सीसीटीवी यहां पर ऊपर है। इसलिए ये सीसीटीवी वाला जो कमरा होता है ये जो कमरा होता है ये इसने नहीं लिया। ये सारे कमरों में जो है सीसीटीवी का जो है यहां पर वो सीसीटीवी में नजर आ जाएगा। आगे वाला कमरा क्योंकि वहां पर सीसीटीवी नहीं है तो वो इस तरह से आते एक कमरा दिखाता हूं मैं कितना छोटा है। ये देखिए एक कमरा यहां पर है। ये जो है ज्यादा से ज्यादा ये 60 से 70 फुट का कमरा है। इसमें एक अटैच बाथरूम है। एक पंखा है, एक एसी है। और ऐसे ही कमरे में जहां पर एक कंबल है, एक छोटा सा डस्टबिन रखा हुआ है। और कोई साधन नहीं है। कोई ज्यादा तामझाम नहीं है। और ऐसे कमरे में यहां पर एक टीवी यहां पर आप देख सकते हैं। सिर्फ और इसके अलावा कुछ नहीं। एक छोटा सा चद्दर है और ऐसे कमरे में जो है ये आकर रुका था। अंकित जो शूटर है टाइगर श्रॉफ के हमले-मामले में टाइगर श्रॉफ की जान लेने की कोशिश की गई। अंकित 20 दिन तक यहां पर था। मुंबई पुलिस के जो डीसीपी हैं रोशन राज तिलक उन्होंने भी यह बात कंफर्म की है कि अंकित यहां पर आया था। अंकित रितिक और बाकी दो शूटर से मिला था। एक और व्यक्ति अंकित के साथ में लगातार था। ये छोटे-छोटे कमरे इसलिए वो लेते थे ताकि मुंबई पुलिस की नजर या भीड़भाड़ में रहने के कारण वो ज्यादा सीसीटीवी के कैमरे की जद में ना आ जाए। इस वजह से ऐसे छोटे कमरों को वो लेते थे और इन्हीं कमरों में अलग-अलग गेस्ट हाउस में वो रहता था। चार दिन यहां पर रहा, चार दिन कहीं और रहा। इस तरह से उसने अलग-अलग गेस्ट हाउस जो है वो अंकित ने लिया था और अंकित ने ही पूरी रैकी करने में टाइगर श्रॉफ के ऊपर हमला कैसे करना है? जो जूहू का फुटबॉल क्लब मैदान है वहां पर भी अंकित था। वहां पर भी अंकित ने जो है पूरी रेकी की थी। कहां पर शूटर को खड़े रहना है? शूटर के पीछे एक शूटर खड़ा रहेगा और कैसे वो फायरिंग करेगा? उस तमाम चीजों की जो जो पड़ताल है वो अंकित ने खुद से की थी और इसी जो है कमरे के अंदर अंकित और मोहित नाम का एक शख्स रुका हुआ था और यहीं से टाइगर श्रॉफ के हमले की पूरी योजना अगर हम कहें तो इसी कमरे में रहकर 200 नंबर कमरे में रहकर बनाई गई है और टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की जो कोशिश है वो पूरी साजिश इसी कमरे में बैठकर बनाई गई है। हम इस वक्त आरआर रेजिडेंसी चकाला अंधेरी ईस्ट के उसी लेन में खड़े हैं जिस लेन में 18 अक्टूबर की शाम 4:00 बजे से सवा5 बजे तीनों शूटर यहां से ठीक यहां सामने से आरआर रेजिडेंसी होटल से निकलते हैं और होटल से निकल के यहीं से सामने आते हैं। ये जो सामने सीसीटीवी आपको नजर आ रही है। इसी सीसीटीवी में इन तीनों के इमेजेस और फुटेजेस जो हैं वो कैद हुए हैं। पहला एक नीले रंग का बैग लेकर यहां सामने से आता है और आगे जो चकाला सिगरेट फैक्ट्री का रास्ता है वह सामने की तरफ वहां निकल जाता है। सिगरेट फैक्ट्री दाहिनी तरफ है और बाई तरफ जो है चरत सिंह कॉलोनी है और वहां से नेशनल हाईवे अहमदाबाद हाईवे जो है वो जाने का रास्ता है और जूहू जाने का रास्ता है। तो सिगरेट फैक्ट्री से आगे पारसीवाड़ा और पारसीवाड़ा से सीधा जूहू की तरफ निकल जाता है पुष्पा पार्क जहां पर टाइगर श्रॉफ पर 3 घंटे बाद यानी कि 7:00 बजे शाम को फायरिंग की जाती है। नजदीक से टाइगर श्रॉफ को गोली मारी जाती है। उस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचते हैं। पहले एक लड़का नीले रंग की बैग लेकर निकलता है आरआर रेजिडेंसी से। उसके पीछे एक मोटरसाइकिल निकलती है। Pulsar मोटरसाइकिल। Pulsar जो मोटरसाइकिल है वो यहां पर निकलती है। सामने की तरफ देखिए यह जो रास्ता नजर आ रहा है यह जो रास्ता नजर आ रहा है यह सामने जो है बाहर की तरफ निकलता है और यह देखिए यहां से Pulsar आती है। यह Pulsar जो गाड़ी है वो यहां से आती है। सीधे आरआर रेजिडेंसी के अंदर से निकलती है। ये सामने की सीसीटीवी आप देखिए। इसी सीसीटीवी में Pulsar गाड़ी कैद होती है और यह सीसीटीवी जो है बहुत अहम सुराग है मुंबई क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस के लिए क्योंकि यह जो सामने आरआर रेजिडेंसी आपको नजर आ रही है वहां से तीनों लड़के जो अंकित और मोहित के नाम पर कमरा नंबर 200 बुक कराते हैं। इस जगह पर 14 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर शाम को सवा5 बजे तक ये तीनों लड़के रहते हैं। दो लड़कों के नाम पर रूम रहता है और दो लड़कों के नाम पर रूम रहने के बाद यहां पर जो आरआर रेजिडेंसी है सामने उसके अंदर यह तीनों लड़के आते हैं। ऊपर की तरफ देखिए यहां पर ये आरआर रेजिडेंसी लिखा हुआ है। इसमें तीनों लड़के आते हैं। Pulsar गाड़ी जिसका इस्तेमाल इस हमले के लिए किया गया वो गाड़ी यहीं पर लाकर पार्क करते हैं और 18 अक्टूबर को इसी Pulsar गाड़ी से यहीं से सीधा रास्ते में बाहर निकलते हैं।
तो एक सबसे बड़ी बात ये है कि जो Pulsar गाड़ी है वो जो है साफ तौर पर नजर आई है और इस गाड़ी के अंदर दो शूटर बैठे हुए नजर आए हैं। एक शूटर नीले रंग की बैग लेकर आगे गया है। दो शूटर पल्सर गाड़ी पे नजर आए हैं। तो रितिक, फूल सिंह और रिहान ये तीनों यहां पर थे।
चार दिन यहां पर थे अंधेरी ईस्ट के आरआर रेजिडेंसी में। यह बात कहीं ना कहीं इस जो टेक्निकल एविडेंस है, सर्विलेंस एविडेंस है, डायरेक्ट एविडेंस है, उससे साबित होती है और इसी महत्वपूर्ण एविडेंस को लेकर अब पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है कि टाइगर श्रॉफ की रेकी करने के लिए ये तीनों जो है एक साथ कहां-कहां गए। यहीं से ऑटो रिक्शा बुक की।
यहीं से अलग-अलग सेलिब्रिटियों के घरों की इन्होंने रेकी की और ऑटो रिक्शा जो बुक की उसका जो दायरा है वो जूहू यहां से 8 कि.मी. है। बैंड्रा यहां से तकरीबन 16 17 कि.मी. है और इसी बैंड्रा से लेकर जूहू के बीच में यह सारे जो आरोपी हैं वो घूमते रहे अलग-अलग जगहों पर। लेकिन इनका मेन टारगेट टाइगर श्रॉफ ही थे और टाइगर श्रॉफ पे इन्होंने फायरिंग की।