Cli

आखिर सलमान की हुई जीत? काला हिरण केस में बड़ा फैसला!

Uncategorized

सलमान खान के लिए कोर्ट से आई एक ऐसी खबर जिसने काला हिरण कंट्रोवर्सी को एक बार फिर से हेडलाइंस में लाकर खड़ा कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट में काला हिरण द बैटल ऑफ लेक्सी फिल्म से जुड़े टीजर और सोशल मीडिया लिंक्स को हटाने के कोर्ट ने निर्देश दिए हैं। वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर के रवैया पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। अब सवाल यह है कि आखिर इस फिल्म के टीज़ में ऐसा क्या था जिस पर सलमान खान की लीगल टीम ने आपत्ति जताई और कोर्ट ने क्या कहा?

चलिए इस पूरी कंट्रोवर्सी को आपको बताते हैं। दरअसल सलमान खान से जुड़े काला हिरण मामले में एक बार फिर से बड़ा लीगल अपडेट आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म काला हिरण से जुड़े टीजर और लिंक को एक्स और YouTube से हटाने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद सलमान खान को एक बड़ी राहत मिली है। लेकिन इस सुनवाई के दौरान सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि डायरेक्टर अमित जानी के रवैया पर भी कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डायरेक्टर की तरफ से जो पेश वकील थे उन पर कड़ी टिप्पणी की और कहा ऐसा लगता है कि पिछली सुनवाई में कोई आदेश नहीं मिलने के बाद उन्हें गलत हिम्मत मिल गई है।

कोर्ट ने यह तक कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं। अब इस मामले में दोनों पक्ष की दलील काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। चलिए वह आपको बताते हैं। दरअसल फिल्म मेकर के वकील ने कहा कि यह सिर्फ एक टीज़ है और इसमें कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिया गया। उनका तर्क था कि टीजर में किसी भी डी फेक या एi टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि पब्लिक इवेंट पर आधारित किसी की पहचान पर किसी एक व्यक्ति का अधिकार नहीं हो सकता। लेकिन सलमान खान की लीगल टीम ने इस दलील को नहीं माना। उनका कहना है कि भले ही फिल्म में सलमान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया हो लेकिन जिस तरह के एक्टर की पहचान और इमेज है वो सीधे-सीधे सलमान खान के लुक के साथ मिलती जुलती है और उसी का इस्तेमाल किया गया है

और उनकी पर्सनालिटी को वो काफी ज्यादा इफेक्ट कर रही है। कंट्रोवर्सी की सबसे बड़ी वजह फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर बताया जा रहा है। आरोप है कि इसमें लीड एक्टर का लुक सलमान खान से मिलताजुलता नजर आता है। पोस्टर में सलमान खान के आइकॉनिक ब्लू ब्रेसलेट को ब्रेसलेट की तरह ही दिखाया गया है जैसा सलमान खान पहनते हैं। इस वजह से सलमान खान की लीगल टीम ने इस पर आपत्ति जताई और यह पूरा मामला कोर्ट पहुंच गया।

अब दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस फिल्म से जुड़े ऑनलाइन टीजर और लिंक हटाने का जो प्रोसेस है वो स्टार्ट हो गया है। यानी कि कारा हिरण कंट्रोवर्सी में सलमान खान को फिलहाल कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। लेकिन इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह जरूर खड़ा होता है कि क्या किसी रियल पर्सन की पहचान से मिलते जुलते करैक्टर को स्टोरी में दिखाना या उसका इस्तेमाल किया जाना कितना सही या कितना गलत है। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद सलमान खान वर्सेस काला हिरण कंट्रोवर्सी एक बार फिर से हेडलाइंस में आ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *