शोले फिल्म में डाकू सांभा का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैक मोहन को भला कौन भूल सकता है। बेशक मैक आज हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन सांभा के रोल के लिए वह सिनेमा जगत में हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेंगे। इस लेख में जिस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह 90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेसेज में शुमार रही है।
उस दौरान उन्होंने कई बैक टू बैक हिट फिल्में भी दीं। आपको बता दें कि यहां बात अभिनेत्री रवीना टंडन के बारे में की जा रही हैं। जी हां रवीना और शोले के सांभा यानी अभिनेता मैक मोहन का काफी गहरा रिश्ता था। दरअसल रवीना टंडन की मां वीना टंडन और मैक मोहन दोनों सगे भाई-बहन थे, इस आधार वह रवीना के मामा हुए। कई मीडिया इंटरव्यूज में रवीना टंडन ने इस बात का जिक्र किया है, वह अपने मामा के अभिनय की मुरीद थीं और उनकी मां उनके बारे में खूब बातें भी किया करती थी। इतना ही नहीं अपने मामा की वजह से ही रवीना के अंदर फिल्मी दुनिया में आने का जुनून जागा था।