क्वालिफायर 2 में Rajasthan Royals और गुजरात टाइटंस को भिड़ना है अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो फिर फाइनल कौन खेलेगा? क्या कहते हैं IPL के नियम क्वालीफ़ायर टू में क्या रिजर्व डे है या फिर नहीं? और जो इस IPL सीजन में जीत हार थी उससे कितना फायदा कितना नुकसान होगा। न्यू चंडीगढ़ में मंच सज चुका है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से इस आईपीएलl में आमने-सामने होने वाली है।
जो भी यहां से जीतेगा वो फाइनल में जाएगा। लेकिन अगर मुकाबला नहीं होता, बारिश आ जाती है, मैच रद्द हो जाता है तो फिर क्या होगा? क्योंकि यहां से जानी तो एक ही टीम है क्योंकि आरसीबी पहले ही अपना टिकट कंफर्म कर चुकी है फाइनल का। तो ऐसे में कुछ नियम अलग हैं इस क्वालीिफायर टू के। क्योंकि न्यू चंडीगढ़ में बताया जा रहा है कि तेज बारिश हो सकती है और मुकाबले पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल इस मैच पर बारिश का साया मंडराने लग गया है।
चंडीगढ़ मोहाली में 60 से 70% बारिश की संभावना है। यहां दोपहर के बाद से ही बारिश हो सकती है। मौसम बदल सकता है क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली और रेवाड़ी में भी बारिश हुई है। तो नॉर्थ इंडिया में थोड़ी-थोड़ी बारिश हो रही है। मौसम बदल रहा है। और यही डिस्टरबेंस जो है चंडीगढ़ तक पहुंच जाएगा। अगर बारिश से खेल नहीं होता है तो क्या होगा? यह बहुत बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब मैं आपको बताता हूं, लेकिन आपको बता दूं मैच रद्द होने पर राजस्थान रॉयल्स को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा क्योंकि पॉइंट्स टेबल के हिसाब से गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच जाएगी और इस क्वालीिफायर टू के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
क्वालीिफायर टू मुकाबला है। कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश आती है तो अंपायर्स और मैच ऑफिशियल्स एक कट ऑफ टाइम तक जाएंगे और उस कट ऑफ टाइम तक देखेंगे कि क्या 15 ओवर 10 ओवर हो सकते हैं या नहीं। अंतिम कोशिश होगी अंपायर्स की कि पांच-पांच ओवर का खेल तो हो जाए। अगर वो भी नहीं हो पाता फिर इस मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा नहीं है कि एक-एक पॉइंट इनके खाते में जोड़ दिए जाएंगे। दरअसल जो भी पॉइंट्स टेबल में हायर पॉइंट पे था वही आगे जाएगी। यानी कि गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में चली जाएगी। वो क्यों? इसके पीछे की वजह है गुजरात टाइटंस ने सेकंड पोजीशन पर प्लेऑ से पहले पॉइंट्स टेबल में अपना सफर खत्म किया था और राजस्थान रॉयल्स जो थी वो चौथे नंबर पर थी 16 अंकों के साथ। इसीलिए राजस्थान रॉयल्स का सफर जो है वो खत्म हो जाएगा और गुजरात टाइटंस जो है वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। बारिश के चांसेस बहुत ज्यादा हैं।
लेकिन न्यू चंडीगढ़ का मैदान भी बहुत हाईटेक है। अगर बारिश होती है, मैदान की कंडीशन ज्यादा बेहतर नहीं होती तो ग्राउंड स्टाफ उसको बेहतर कर सकता है। और अंपायर्स जो हैं कट ऑफ टाइम तक देखेंगे और अगर कट ऑफ टाइम तक भी कुछ नहीं होता है तो फिर लगभग अगर मैच बिल्कुल होने की उम्मीद नहीं होगी तो फिर अंपायर जो हैं इस मैच को कॉल्ड ऑफ यानी कि रद्द कर देंगे और गुजरात टाइटंस बिना खेले सीधे-सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और राजस्थान रॉयल्स को हो जाएगा बहुत बड़ा नुकसान। वैसे तो हर फैन यही चाहता है कि यह मैच हो क्योंकि वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखनी है। हर कोई यही चाहता है कि इस मुकाबले का नतीजा निकले और आगे जाएं लेकिन अगर बारिश आएगी तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। तभी हमेशा आईपीएलl में कहा जाता है कि मैचेस जितने ज्यादा जीतेंगे जितनी ऊपर आप अपने आप को फिनिश करेंगे लीग स्टेज में उतना फायदा होगा।
और अगर मैच रद्द हो जाता है तो गुजरात को उनकी जीत का फायदा हो जाएगा और राजस्थान को उनकी हार का ही नुकसान होगा। तो देखते हैं कि बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है या बारिश के कारण यहां पे ओवर काटे जाते हैं या फिर पूरा मैच हमें देखने को मिलता