खटखटाया दरवाजा, मां के सामने की बदसलूकी। डिलीवरी एजेंट ने की मशहूर एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी। घबरा गया एक्ट्रेस का परिवार। बहन के साथ भी हुआ गलत व्यवहार। 20 साल की रीवा अरोड़ा पहुंची पुलिस के पास। आग बबूला हो गए एक्ट्रेस के फैंस।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार रीवा अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। फिल्मों और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी रीवा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके घर आए एक डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ ऐसी बदसलूकी की कि मामला सीधा पुलिस तक पहुंच गया। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।
रीवा के मुताबिक यह घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे हुई है। जिसका उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है। दरअसल एक डिलीवरी एजेंट ऑर्डर ले उनके घर पहुंचा था। लेकिन शुरुआत से ही उसका रवैया अजीब बदतमीजी से भरा हुआ था। पहले तो एक्ट्रेस ने नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन कुछ ही मिनटों में बात बिगड़ती चली गई।
रीवा का कहना है कि जब उन्होंने एजेंट के बिहेवियर पर सवाल उठाया तो उसने उल्टा बहस करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक्ट्रेस की मां निशा अरोड़ा ने शांति से मामला संभालने की कोशिश की। परिवार चाहता था कि बात आराम से खत्म हो जाए। लेकिन डिलीवरी एजेंट लगातार बदतमीजी करता रहा। रीवा के अनुसार करीब 30 से 40 मिनट तक घर के बाहर बहस और हंगामा चलता रहा। माहौल इतना खराब हो गया कि परिवार को खुद ही इनसिक्योरिटी फील होने लगी। वो खुद डर गए।
इसके बाद मामला तब और बिगड़ गया जब रीवा की बहन मुस्कान अरोड़ा के साथ भी उसी डिलीवरी एजेंट ने गलत व्यवहार किया। बस फिर क्या था? परिवार ने बिना देरी किए तुरंत मुंबई पुलिस को फोन कर दिया। अच्छी बात यह रही कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मौके पर पहुंच गई।
परिवार ने पूरी घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। रीवा ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनियों को सिर्फ डिलीवरी टाइम और ऐप रेटिंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि अपने एंप्लाइजज़ को लोगों से सही तरीके से बात करने और प्रोफेशनल बिहेवियर की ट्रेनिंग भी देनी चाहिए। रीवा के साथ हुई इस बदतमीजी को लेकर फैंस भी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। और इस बात की खुशी भी है कि एक्टर्स सही सलामत हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ।
रीवा अरोड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो कम उम्र में ही उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल मॉम भारत और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी रीवा ने बहुत छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी। साल 2025 में वह पावर ऑफ पंच सीरीज में भी दिखाई दी थी।
आज सिर्फ 20 साल की उम्र में रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवरर्स के साथ एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उनके Instagram पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग के चलते एक-एक पोस्ट पर उनके लाखों में व्यूज आते हैं।