25 की बेटी 45 की मां पलक पर भारी पड़ी श्वेता। सोशल मीडिया पर छा गई तिवारी लेडीज। श्वेता ने दामाद इब्राहिम संग उड़ाया गर्दा। 45 की हसीना ने कैजुअल आउटफिट में जीता दिल। ग्लैमरस ड्रेस में पलक ने लूटी महफिल। इब्राहिम के फन अंदाज ने बटोरी सुर्खियां। तिवारी लेडीज एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मां बेटी की इस जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
श्वेता तिवारी और पलक तिवारी की वीडियोस इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि 45 की श्वेता इतनी खूबसूरत लग रही थी कि 25 की पलक पर भारी पड़ गई। दरअसल अब पलक तिवारी की नई वेब सीरीज लुखे रिलीज हो गई है। जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग 7 मई की रात को रखी गई। इस सीरीज को सपोर्ट करने इंडस्ट्री के कई बड़े नाम पहुंचे हुए थे। लेकिन सारी की सारी लाइमलाइट अगर किसी ने लूट ली तो वो थी तिवारी लेडीज। इवेंट से सामने आई वीडियोस और तस्वीरों ने इंटरनेट का टेंपरेचर बढ़ा दिया है।
हर तरफ सिर्फ मां-ब के लुक्स की ही चर्चा हो रही है। और सच कहें तो इस बार 45 साल की श्वेता तिवारी ने अपनी ग्लैमरस एंट्री से सबको हैरान कर दिया। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि श्वेता अपनी 25 साल की बेटी पलक को खूबसूरती में कड़ी टक्कर दे रही हैं। श्वेता का पूरा लुक बेहद सिंपल लेकिन सुपर स्टाइलिश था। उन्होंने वाइट टीशर्ट पहनी हुई थी जिस पर रेड हार्ट बना हुआ था। उसके साथ ब्लैक पट्स ट्रांसपेरेंट ग्लासेस, हाथ में डिजिटल वॉच और एक क्लासी ब्लैक पर्स।
सबसे खास बात यह रही कि श्वेता तिवारी पूरे पैप सेशन के दौरान बेहद खुश नजर आ रही थी। उन्होंने पेपर राजी से मजाक किया, हंसते हुए पोज़ दिए। उनका यही क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दूसरी तरफ पलक तिवारी ने भी अपने ग्लैमरस अवतार से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पलक ने एक स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिसके पीछे लॉन्ग ट्रेल देखा जा सकता है। आउटफिट पर फ्लावर प्रिंट पैटर्न पूरे लुक का हाईलाइट पॉइंट है। खुले बाल न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पलक किसी बॉलीवुड रेड कारपेट स्टार से कम नहीं लग रही थी।
उनके हाथ में विंटेज स्टाइल वॉच भी थी जिसने उनके पूरे लुक को एक क्लासी टच दे दिया। वहीं जब इस इवेंट में सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान की एंट्री हुई। पेपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। काफी समय से पलक और इब्राहिम के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। ऐसे में उनका इस स्क्रीनिंग में पहुंचना चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। खास बात यह रही कि इब्राहिम अकेले नहीं आए थे बल्कि अपने दोस्तों के पूरे ग्रुप के साथ पहुंचे हुए थे। इब्राहिम का अंदाज भी काफी कैजुअल और कूल था। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक लूज जींस और स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हुए थे। बिना ज्यादा शोषा किए उन्होंने पैप्स को पोज दिए और फिर अंदर चले गए। बता दें पलक की वेब सीरीज लुखे ओटीटी पर रिलीज हो गई है और फैंस को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रही है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2