Cli

मैट गाला में भारतीय मॉडल ने की ऐसी हरकत, अब हो रही थू.. थू।

Uncategorized

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स की जब भी बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले मेडगाला का नाम आता है। हर साल होने वाले इस फैशन के मेले में दुनिया भर से आए सेलिब्रिटीज रेड कारपेट पर अपना स्टाइल और ग्लैमर बड़े ही अलग और हटकर अंदाज में पेश करते हैं। लेकिन भाविता मंडावा के लिए यह शानदार पल सोच से बिल्कुल अलग साबित हुआ। जहां यह उनके करियर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल होना चाहिए था।

लेकिन उनका मेडगाला डेब्यू ट्रोलिंग की वजह बन गया। इतना ही नहीं उनकी अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर बहस ही छेड़ दी। दरअसल रेड कारपेट पर कदम रखते ही उनका लुक सवालों के घेरे में आ गया। लोगों ने ना सिर्फ उनके आउटफिट को लेकर राय रखी बल्कि इसके पीछे की सोच और स्टाइलिंग पर भी उंगलियां उठा दी। दरअसल भाविता शनाल की पहली भारतीय एंबेसडर के तौर पर मेडगाला के रेड कारपेट पर उतरी।

उनका लुक उम्मीद से बिल्कुल हटकर नजर आया। उन्होंने रेड कारपेट के लिए ना तो कोई भारी ड्रेस पहनी और ना ही कोई स्टेटमेंट ज्वेलरी। उनका लुक बिल्कुल सड़क पर चलती किसी आम लड़की जैसा था। डेब्यू करने के लिए पीच कलर के शयर टॉप के साथ डेनिम इफेक्ट सिल्क पट पहने हुए नजर आई जो पहली नजर में जींस ही लग रही थी।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक वाइट स्लिंग बैग शूज कैरी किए थे। मेटगला जैसे भव्य और हाई फैशन इवेंट में जहां सभी आमतौर पर ड्रामेटिक और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स में नजर आते हैं, तो वहां भावता का यह अंदाज लोगों को जरा रास नहीं आया। खासकर उस मंच के हिसाब से जहां हर साल फैशन और स्टाइल के लिए सबसे बढ़िया नमूने पेश किए जाते हैं।

वहीं अब उनके लुक पर लोगों ने तरह-तरह की राय भी रखी। एक यूजर ने लिखा है, यह है कौन? बाप के पैसे की वजह से पहुंच गई है क्या? एक ने लिखा मुझे तो लगा यह फोटोशॉप्ड है क्योंकि इस तरह का लुक मेडगाला में बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा। एक यूजर ने तो मजाक उड़ाते हुए लिख दिया कि मैं ऑफिस जाने के लिए क्या पहनूं यह भी 10 बार सोचती हूं। एंड यह लड़की तो मेडगाला पहुंच गई।

कुछ का कहना है कि आई थिंक वी फॉरगेट द मेन रीज़ व्हाई मेडगाला हैपेंस इन द फर्स्ट प्लेस। कुछ ने इसे रेज बेट बताया तो कुछ ने सनल के ही ब्रांड पर ठप्पा लगा दिया। वं आपको बता दें कि भविता मंडावा एक इंडियन फैशन मॉडल हैं जिनका जन्म हैदराबाद में हुआ है। उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और बाद में हायर स्टडीज के लिए न्यूयॉर्क चली गई हैं। उनकी जिंदगी तब बदल गई जब न्यूयॉर्क सर्वे स्टेशन पर स्काउटिंग के दौरान उन्हें डिस्कवर किया गया।

वहीं भाविता ने ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम तब कमाया जब वह शनाल शो ओपन करने वाली पहली इंडियन मॉडल बनी। वो ब्रिटिश वोक कवर में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *