आशा भोसले के निधन के पांच दिन बाद घर से निकली रेखा। कांजीवरम साड़ी, मांग में सिंदूर, गहने, गजरा, आंखों में कजरा। अवार्ड शो में दुल्हन बनकर पहुंची उमराव जान को देख भड़का नेटिजंस का गुस्सा। रेखा के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल। दिवंगत सिंह और आशा भोसले की याद दिलाते हुए पूछे सवाल। भोले लोग आशा ताई के फ्यूनरल में नहीं गई लेकिन अवार्ड शो में पहुंच गई। जी हां, सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं रेखा।
यूं तो बॉलीवुड की ओरिजिनल उमरा और जान रेखा जब भी किसी इवेंट में स्पॉट होती हैं तो अपनी अपीयरेंस से फैंस को खुश कर जाती हैं। उनकी एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर तारीफ से भरे कमेंट्स की बाढ़ ले आती है। उमराव जान को चाहने वाले उनके लुक और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन लेकिन लेकिन इस बार रेखा को तारीफ कम ताने ज्यादा मिल रहे हैं
और वजह है लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले जिन्हें हमने हाल ही में खो दिया है। क्या है यह पूरा माजरा? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, गुरुवार 16 अप्रैल की शाम मुंबई में अवार्ड शो इवेंट होस्ट किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने शिरकत की थी। इसी इवेंट में रेखा जी भी शामिल हुई। जैसे ही रेखा ने अवार्ड इवेंट में एंट्री ली, उनका ट्रेडिशनल लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया। गोल्डन कांजीवरम साड़ी, मांग में सिंदूर, भारी ज्वेलरी और गजरे से सजी रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आई। लेकिन इस बार अवार्ड शो में रेखा का आना सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया है।
यूज़र्स ने जैसे ही यह वीडियो देखा, उन्होंने इसे तुरंत आशा भोसले के निधन से जोड़ दिया। दरअसल 12 अप्रैल को लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया था। वहीं 13 अप्रैल को जब आशा ताई को अंतिम विदाई दी गई तब भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। बॉलीवुड से कई सेलेब्स आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
हालांकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों को आशा भोसले के अंतिम संस्कार में ना आने की वजह से ट्रोल भी किया गया। इन्हीं में से एक रेखा भी रही। जिनके लिए कहा गया कि आशा ताई के इतने करीब होने के बावजूद भी वह उन्हें आखिरी विदाई देने नहीं पहुंची। हालांकि अब जब आशा भोसले के निधन के 5 दिन बाद रेखा सजधज कर अवार्ड शो के रेड कारपेट पर कैमरों के सामने स्माइल बिखेरती नजर आई तब लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि जब इंडस्ट्री की इतनी बड़ी शख्सियत का निधन हुआ तब रेखा ने अपनी करीबी दोस्त और बरसों की साथी को विदाई देने आना जरूरी नहीं समझा और अब अवार्ड शो में शिरकत करने पहुंच गई।
यही वजह है कि रेखा को ट्रोल करते हुए एक शख्स ने लिखा कि यहां आ गई लेकिन आशा भोसले जी के अंतिम दर्शन के लिए नहीं गई। वहीं आशा ताई के एक और फैन ने रेखा पर गुस्सा उतारते हुए लिखा कि जिसने उमराओ जान बनाया उसी के फ्यूनरल में नहीं आई। अब यहां दुल्हन बनकर आ गई। एक और फैन ने रेखा पर तंज कसते हुए लिखा कि आशा ताई के फ्यूनरल में इन्हें ढूंढते रह गए और यह अवार्ड शो में पहुंच गई। जानकारी के लिए बता दें कि रेखा की कई फिल्मों के गानों में आशा भोसले ने प्लेबैक सिंगिंग की थी। इन्हीं में से एक फिल्म उमरा ओ जान भी रही जिसके गाने दिल चीज क्या है और इन आंखों की मस्ती के जैसे गानों को भी आशा ताई ने ही आवाज दी थी। इस फिल्म के लिए रेखा को नेशनल अवार्ड मिला था। रेखा हमेशा अपनी सफलता का श्रेय आशा भोसले को देती रही हैं। लेकिन आशा भोसले के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और दाह संस्कार में रेखा का ना पहुंचना कई लोगों को खटका था। यही वजह है कि रेखा अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2