Cli

पहले से ‘शादीशुदा’ सिंगर जुबिन नौटियाल ! दुनिया से छिपाया रिश्ता ? पिता ने खोला बेटे का बड़ा राज़

Hindi Post

पहले से शादीशुदा निकले सिंगर जुबिंद नौटियाल। पिता ने खोला बेटे का बड़ा राज। फेमस सिंगर ने दुनिया से क्यों छुपाया अपना रिश्ता? सबके सामने आया गुपचुप शादी का सच। खुलासा सुन फैंस को लगा बड़ा झटका। जी हां, जहां सिंगर जुबिन नटियाल की शादी की खबर सामने आए, अभी एक दिन भी नहीं हुआ था। वहीं अब इसी शादी को लेकर ऐसी नई जानकारी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिस खबर को लोग नई शुरुआत समझ रहे थे अब उसी से जुड़ा एक बड़ा सच सामने आया है

जिसे खुद सिंगर के पिता ने बताया है। इस नए खुलासे के बाद फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर अब तक ऐसा क्या छिपाया गया था। तो चलिए बिना किसी देरी के बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल गुरुवार 16 अप्रैल को उस वक्त बॉलीवुड में हलचल मच गई जब अचानक खबरें सामने आई कि जुबिन ने गुपचुप शादी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जुबिन नटियाल ने उत्तराखंड में बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे ले लिए हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिसे सुनकर सब हैरान हैं। दरअसल जुबेन के पिता रामशरण नटियाल जो कि एक बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने खुद इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए बेहद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जुबेन की शादी अभी नहीं बल्कि करीब डेढ़ साल पहले हो चुकी है। यानी जिस शादी को लेकर अभी चारों तरफ चर्चा हो रही है, वह असल में आजकल या परसों नहीं बल्कि तकरीबन डेढ़ साल पहले ही हो चुकी थी। हालांकि इसे दुनिया से छुपा कर रखा गया था

और अब जुबिन की इस सीक्रेट वेडिंग का राज जमाने के सामने आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जुबिन ने जानबूझकर शोरशराबे से दूर रहकर बेहद पारंपरिक तरीके से शादी रचाई। ना कोई बैंड बाजा ना कोई बारात। बस परिवार और कुछ खास लोगों की मौजूदगी में जुबिन नटियाल ने अपनी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड के साथ सादगी से शादी पूरी की। खास बात यह है कि जुबिन ने किसी फिल्मी चेहरे से नहीं बल्कि अपनी बचपन की दोस्त को ही अपना जीवन साथी बनाया है। हालांकि उनकी पत्नी का नाम अभी तक पब्लिकली रिवील नहीं किया गया है क्योंकि जुबिन हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे और यह शादी मुंबई से दूर हुई थी ताकि इसे पूरी तरह से मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा जाए। इस पर सिंगर के पिता ने कहा कि इस विषय में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा।

वहीं यह बात भी 24 आपको पहले ही बता चुका है कि कुछ समय पहले जुबिन ने खुद अपने रिश्ते को लेकर हल्का सा हिंट दिया था। वैलेंटाइन डे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर की एक झलक शेयर की थी। लेकिन तब भी उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा था। वहीं इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन उस समय जुबिन ने साफ कर दिया था कि निकिता उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं। अब जब उनके पिता ने इस शादी की सच्चाई सामने रख दी है तो फैंस के बीच हलचल और भी बढ़ गई है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर जुबिन की दुल्हन कौन है। हालांकि अभी तक जुबिन की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *