ओह माय गॉड। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में वाइट हाउस करेस्पोंडेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेरी वांस भी मौजूद थे। इसके अलावा अमेरिकी मिनिस्टर्स और तमाम अमाला अधिकारी और वाइट हाउस कवर करने वाले मीडिया पर्सन भी इस इवेंट में शामिल थे। यह जो इवेंट हो रहा था, यह वाशिंगटन डीसी में हिल्टन होटल के अंदर हो रहा था। तभी अचानक गोलीबारी की आवाज सुनाई दी गई
और उस प्रोग्राम के सारे गेस्ट तुरंत टेबल के नीचे छिप गए। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया। उन्हें सुरक्षित वहां से इवाकुएट किया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया जो और आला अफसर और अधिकारी उस इवेंट में शामिल थे। डॉनल्ड ट्रंप ने टच सोशल पर आरोपी की तस्वीर भी शेयर की है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है क्योंकि वह घायल है। उसके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। शॉर्ट गन, हैंड गन और चाकू ये जैसे तमाम हथियार उसके पास से जब्त किए गए हैं। इस घटना के बाद वाइट हाउस में ट्रंप पहुंचे और उन्होंने वहां प्रेस ब्रीफिंग की और पत्रकारों को बताया इस घटना के बारे में इस फायरिंग के बारे में उन्होंने क्या देखा। जो भी ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया है उसे हम पॉइंट वाइज आपको यहां पर बताएंगे।
ट्रंप ने कहा कि इतिहास में हमेशा उन्हीं प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाया जाता है जो देश के लिए बड़े काम करते हैं। ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि इस तरह की कायरता वाली घटनाएं उन्हें उनके मिशन से पीछे नहीं हटा सकती। उन्होंने खासतौर पर ईरान का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि यह घटना मुझे ईरान के खिलाफ चल रही जंग में जीत हासिल करने से नहीं रोक पाएगी। हमारा देश पहले दुनिया में मजाक का पात्र था, लेकिन अब यह दुनिया का सबसे बेहतरीन देश बन गया है। इसलिए मुझ पर हमले हो रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस और पुलिस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि एक हमलावर कई हथियार लेकर सुरक्षा घेरे की ओर बढ़ा जिससे जवानों ने बहादुरी से पकड़ लिया। उन्होंने घटना का एक वीडियो भी जारी करने का आदेश दिया है। ताकि लोग देख सके कि पुलिस ने कितनी मुस्तैदी से काम किया। गोलीबारी में एक अधिकारी को गोली लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई है।
वह सुरक्षित हैं। ट्रंप ने बताया कि अधिकारी अब ठीक हैं और उनका हौसला बहुत बुलंद है। ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में आगे कहा कि जिस बिल्डिंग में कार्यक्रम हो रहा था यानी कि जिस होटल में वो पूरी तरह सुरक्षित नहीं था। उन्होंने वाइट हाउस में एक आधुनिक वॉर रूम बनाने की जरूरत पर जोर दिया जिसमें ड्रोन प्रूफ और बुलेट प्रूफ कांच लगा हो ताकि फ्यूचर में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ट्रंप ने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब उन पर हमला हुआ है। इससे पहले बटलर पेंसिलनिया और पाम बीच फ्लोरिडा में भी उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। ट्रंप ने आगे कहा कि घटनाओं को देखते हुए जो तमाम घटनाएं हैं इनको देखते हुए मैं सभी अमरीकियों से दिल से अपील करता हूं कि हम अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का संकल्प करें। उस कमरे में रिपब्लिकन डेमोक्रेट्स और हर विचारधारा के लोग मौजूद थे। वहां बहुत प्यार और एकजुटता देखने को मिली जिसे देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ मुझे और फर्स्ट लेडी को बहुत जल्दी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और साथ ही साथ उपराष्ट्रपति जे रीडिवांस मार्को रूबियो और पीट हेक्सेथ के साथ भी ऐसा ही किया गया। उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि पीट हेक्सेथ किसी की भी हेल्प नहीं लेना चाहते थे।
वो खुद को संभालने में सक्षम थे। ट्रंप ने उनकी तारीफ की। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या हमलावर उन्हें मारना चाहता था? तो उन्होंने कहा मुझे ऐसा ही लगता है। हमलावर मुझसे काफी दूर था। हमारी सुरक्षा टीम के लोग सादे कपड़ों में हर जगह तैनात थे। यहां तक कि लोगों की टेबल पर भी बैठे थे। हमलावर को मुझ तक पहुंचने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस पर ही उसे पकड़ लिया। हमें पहले से किसी खतरे की कोई जानकारी नहीं थी। की हमलावर अभी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके कैलिफोर्निया वाले अपार्टमेंट तक पहुंच चुकी है। यह बहुत चौंकाने वाला था। मैं और मिलेनिया साथ बैठे थे। जब यह आवाज आई तो मुझे लगा कि कोई ट्रे गिरी है क्योंकि मैंने ऐसी आवाजें पहले भी सुनी है। लेकिन मिलेनिया तुरंत समझ गई कि यह कुछ गलत है। उन्होंने कहा भी कि यह आवाज बहुत बुरी है। इससे तुरंत बाद हमें वहां से हटा दिया गया। तो यह थी तमाम जानकारी जो प्रेसिडेंट ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को बताई और दुनिया ने इसे देखा। अब बात कर लेते हैं करेस्पोंडेंट डिनर की जो ये इवेंट था ये होटल में आयोजन इसका किया गया था। ये एक ऐसा इवेंट है जो एनुअली ऑर्गेनाइज किया जाता है और हर और हर साल ऑर्गेनाइज किया जाता है। इसमें खुद प्रेसिडेंट आते हैं। उनके मिनिस्टर्स आते हैं। अमेरिकी अधिकारी आते हैं और आते हैं वाइट हाउस कवर करने वाले तमाम बड़े करेस्पोंडेंट। एक ही छत के नीचे वो लोग जुटते हैं,
बातचीत करते हैं और यह बहुत ही कैजुअल टॉक होती है, डिनर होता है और कई बार टांग खिंचाई भी होती है। तो यह कॉरेस्पोंडेंट डिनर मीडिया और राजनीति का एक खास सालाना कार्यक्रम है। इसे वाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन जो है वाइट हाउस करेस्पोंडेंट एसोसिएशन यह आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति खुद पर, अपने विरोधियों पर और मीडिया पर मजाक करते हैं। बहुत ही कैजुअल इवेंट है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस इवेंट में एक हमलावर घुस जाता है और मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी आई है कि यह जो हमलावर था वो एक रूम में रुका हुआ था इस होटल में और उसके पास से हथियार मिले हैं, शॉर्ट गन मिला है, हैंड गन मिला है, चाकू मिला है। तो इसे सुरक्षा में चूक जरूर मानी जा रही है। इस पूरे इवेंट पर जो भी अपडेट्स हैं, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। आप अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। मेरा नाम प्रगति है। देखते रहिए द लन टॉक। शुक्रिया।