Cli

विवादों में फसी धुरंधर 2, लगे गंभीर आरोप।

Uncategorized

धुरंधर 2 के खिलाफ दर्ज हुई याचिका, सेना की जानकारी लीक करने के लगे आरोप।

धुरंधर और धुरंधर 2 फिल्म रिलीज के बाद लोगो को बेहद पसंद आई है। इन दोनो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है लेकिन रिलीज के इतने वक्त बाद ये फिल्म विवाद में घिरी है। फिल्म पर सेना की जानकारी लीक करने के आरोप लगे है जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई।

दरअसल

यह याचिका एसएसबी में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स की बारीक जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है।

याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास जगहों और किरदारों को इस तरह दिखाया गया है जो बड़े अधिकारियों और शहीद सैनिकों से मेल खाते हैं। इतनी साफ जानकारियां दिखाना देश की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है।

जिसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन पर सही तरीके से विचार करना और उनका समाधान निकालना जरूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *