23 जुलाई को सैन डियागो कॉमिक कॉर्न में रामायण ट्रेलर का प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान रणवीर कपूर, यश, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी इवेंट में मौजूद रहे। उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताया।
रणबीर ने तो यह तक कह दिया कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, तो वह काफी डर गए थे। ऐसा क्यों हुआ? उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। मीडिया से हुई बातचीत में रणबीर कहते हैं, “मुझे याद है कि जब मुझे पहली बार यह फिल्म ऑफर की गई थी, तो मैं काफी डर गया था। मेरे मन में कई सवाल भी थे। मैं सोचता था कि क्या मैं यह किरदार निभा पाऊंगा? क्या मैं इसके लायक भी हूं?
लेकिन बहुत जल्द मेरा यह डाउट ग्रेटट्यूड में बदल गया। मुझे लगता है कि यह मूवी मेरे लिए एक वरदान है। साथ ही जिंदगी का सबसे बड़ा मौका भी। रणबीर आगे कहते हैं रामायण हमारी सोच और संस्कारों का हिस्सा है। भगवान राम पिछले 4000 सालों से दुनिया भर के करोड़ों लोगों के आदर्श रहे हैं। वो एक ऐसे शख्स हैं जो मुश्किल हालात में भी इंसान की हिम्मत और जीत का प्रतीक हैं। वो साहस, करुणा, क्षमा और धर्म का संदेश देते हैं। ऐसे महान किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।
लेकिन यह जिम्मेदारी काफी बड़ी और चैलेंजिंग भी है। फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने भगवान राम के रोल में रणबीर के काम की तारीफ की है। उनके मुताबिक दुनिया में कोई भी शख्स यह दावा नहीं कर सकता कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए वह पूरी तरह योग्य है। खुद रणबीर ने भी माना कि उनके मन में इस रोल को लेकर काफी झिझक थी। इस बात को स्वीकारना उनकी खूबी दिखाती है।
यश के मुताबिक रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं। भगवान राम का रोल किसी के लिए भी आसान नहीं होता। बावजूद इसके रणबीर ने इसके लिए जितनी मेहनत, लगन और डेडिकेशन दिखाई है, उसके लिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए।