Cli

5 साल बाद साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार की मौ;त को लेकर डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा,मचा त;हल!का।

Uncategorized

पुनीत राजकुमार की मौत पर बड़ा खुलासा। 5 साल बाद खुला सुपरस्टार की मौत का राज। हार्ट अटैक से नहीं बल्कि कुछ और थी मौत की वजह। सालों बाद डॉक्टर ने खोला राज। कभी अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने वाला वो सुपरस्टार एक दिन अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया। पीछे रह गई उसकी यादें। उसके चाहने वालों की आंखों में आंसू। 5 साल पहले इस सुपरस्टार को लेकर खबर आई थी कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि अब मौत के 5 साल बाद उनके डॉक्टर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और बताया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी। आखिर उस दिन हुआ क्या था। मौत की असली वजह अगर हार्ट अटैक नहीं थी तो क्या थी? चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है और उस दिन सुपरस्टार के साथ हुआ क्या था

। दरअसल हम बात कर रहे हैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अप्पू यानी कि पुनीत राजकुमार की जो कि आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन फैंस के दिलों में आज भी उनकी यादें बसी हुई हैं। एक्टर का 29 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था और हर किसी के लिए यकीन कर पाना बहुत मुश्किल था। जब एक्टर का निधन हुआ तो लाखों फैंस सड़कों पर उतर आए थे। महज 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई थी। और इस अक्टूबर उनके निधन को 5 साल हो जाएंगे। वहीं हाल ही में उनके डॉक्टर रमना राव ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर के आखिरी पलों को याद किया और बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी बल्कि स्ट्रेन यानी कि दिल पर दबाव पड़ने से हुई थी। डॉक्टर का कहना है कि निधन वाले दिन पुनीत राजकुमार ने पहली बार किक बॉक्सिंग की थी। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने इंटेंस वर्कआउट किया था। उन्होंने कहा जब अप्पू क्लीनिक आए तो वह बहुत ज्यादा पसीने में तर-तर थे। उन्होंने मुझे बताया कि वह जिम गए जहां उन्होंने डेढ़ घंटे तक किक बॉक्सिंग की। उस दिन उन्होंने कुछ नया ट्राई किया था और वह बहुत ज्यादा थक गए थे। हालांकि जब मैंने उन्हें चेक किया तो उनके पसीने को देखकर मुझे लगा कि उनकी स्थिति में कुछ और भी गंभीर बात है।

मैंने तुरंत उनका ईसीजी किया जिसमें दिल पर दबाव दिखाई दिया। उन्होंने बताया यह हार्ट अटैक नहीं बल्कि स्ट्रेन था। उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था कि कुछ अनहोनी होने वाली है। उन्होंने तुरंत दवाइयां दी और उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। वह अपनी ही कार से अस्पताल गए और रास्ते में बात भी कर रहे थे। जब उन्होंने कार में उठकर बैठने की कोशिश की तो उन्हें पत्नी अश्विनी की गोद में सिर रखकर आराम करने को कहा गया। साथ ही ड्राइवर को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए भी कहा गया। जहां डॉक्टरंगा नायक ने पहले से ही जरूरी इंतजाम किए हुए थे। इसी बीच डॉक्टर ने यह भी कहा कि एक्टर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

इमरजेंसी में दूसरी डॉक्टर मदद को तैयार थी। डॉक्टर ने एक्टर के आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचने से ठीक 1 मिनट पहले उनका दिल धड़कना बंद हो गया था।

जब वह अस्पताल के अंदर पहुंचे तो उनकी धड़कनें नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद भी पुनीत को बचाने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनके फैंस को सदमा लग गया था और वह खासा नाराज थे। इतना ही नहीं फैंस ने डॉक्टर को धमकियां भी देना शुरू कर दिया था। वहीं पुनीत के आखिरी पलों में झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस श्री कांत रवा स्टेडियम पहुंचे थे। लोगों की आंखें नम थी और भारी मन से सभी ने उन्हें विदाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *