Cli

रणबीर कपूर ने क्यों खरीदे थे आदिपुरुष फिल्म के 10 हजार टिकिट , वजह चौंका देगी।

Uncategorized

रणबीर कपूर वैसे ही अपनी फिल्म रामायण को लेकर इस वक्त बेहद चर्चा में है ऐसे में उनको लेकर बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है खबर है कि रणबीर कपूर ने आदि पुरुष फिल्म के 10000 टिकट बुक कर लिए थे हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका राज उन्होंने खुद बताया है।

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ जून 2023 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी ‘रामायण’ पर आधारित थी. हालांकि, खराब VFX, किरदारों के लुक का सही तरीके से चित्रण न होना, विवादास्पद डायलॉग समेत और भी कई चीजों के लिए इस फिल्म की खूब आलोचना हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के 10 हजार टिकट खरीदे थे.

जी हां, रणबीर कपूर ने आदिपुरुष के 10 हजार टिकट बुक करवाए थे. उन्होंने ये बुकिंग गरीब बच्चों के लिए की थी. दरअसल, उनका मकसद ऐसे बच्चों को ये फिल्म दिखाना था, जो टिकट खरीदने में असर्मथ थे.

आदिपुरुष जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, तो इसे ट्रोलिंग का सामना तो करना ही पड़ा था, साथ ही ये पिक्चर अपना बजट भी निकाल पाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पिक्चर का बजट 500-600 करोड़ रुपये था. हालांकि, दुनियाभर में इसने सिर्फ 393 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *