नमस्कार, मैं हूं कनिष्का और आप देख रहे हैं द सिनेमा शो। आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर देख लोग ड्रॉन विक को क्यों याद करने लगे? क्या वाकई रामायण भारत में दो दिन लेट रिलीज होगी। साथ ही यह भी बताएंगे कि सलमान की ब्लॉकबस्टर इंटरनेशनल फिल्म इंडिया में कब रिलीज होने वाली है। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। अमेरिकी एक्टर से पॉलिटिशियन बने बन जॉनस का निधन हो गया है। बन 84 साल के थे और सीबीएस की एक्शन सीरीज द ड्यूक्स ऑफ हज़ार्ड के लिए पहचाने जाते थे। एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली। दो बार यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स भी रहे। उनकी पत्नी अल्मा विक्टर ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बन एक बेसबॉल गेम देखने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई।
द पनिशर और 13 रीज़ंस व्हाई फेम एक्टर जॉर्जिया विंगम हॉरर थ्रिलर फिल्म समनर में नजर आएंगी। इस फिल्म को Amazon एमजीएम स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म में जॉर्जिया के साथ केविन बेकन को लीड रोल में कास्ट किया गया है। फिल्म को जेरमी स्लेटर डायरेक्ट कर रहे हैं। जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी। यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4 मिनट 39 सेकंड का ट्रेलर भरपूर एक्शन, खूनखराबा और इंटेंस सीन से भरा है। लोगों को भी ट्रेलर पसंद आ रहा है। द स्किन डॉक्टर नाम के एक यूजर ने इस पर लिखा टॉक्सिक का ट्रेलर दिखाता है कि इसकी कहानी केवल हिंसा से कहीं ज्यादा गहरी है। इसकी झलक एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर की तरह दिख रही है। शुभ नाम के एक यूजर ने लिखा हर किसी को टॉक्सिक के ट्रेलर का इंतजार था।
लोगों को इसके बोल्ड ग्लॉसी और एनर्जी से भरे होने की उम्मीद थी। लेकिन अब यह रिलीज़ हुआ तो उससे कहीं ज्यादा निकला। डायरेक्टर ने इसके ठहराव को बखूबी दिखाया है। रजत जैन नाम के एक यूजर ने तो इसके ट्रेलर को रेडबेट मार्केटिंग तक कह दिया। रजत ने बताया टॉक्सिक का ट्रेलर पूरी तरह रेडवेट मार्केटिंग का नमूना है। स्टार पावर, यश का डबल रोल और महिलाओं के बोल्ड किरदार यह सब एनिमल के लिए भी काम किया था। इस फिल्म में एक्शन कोरियोग्राफी हॉलीवुड के स्टंट कोऑर्डिनेटर जे जे पेरी ने की है जो इससे पहले जॉन विक की फाइट्स के लिए भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं। गोविंदा स्टारर फिल्म जोरूका गुलाम के डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील पर एक महिला ने हरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि 33 साल की महिला ने शकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि शकील ने कहानी डिस्कस करने के नाम पर महिला को अपने घर बुलाया। इसके बाद उन्हें सेक्सुअली असॉल्ट किया। स्पाइडरमैन ग्रैंड न्यू डे ने भारत में कमाई का इतिहास रच दिया है।
यह भारत में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। सैकल्क के आंकड़ों के मुताबिक स्पाइडरमैन ग्रैंड न्यू डे ने भारत में ₹497 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इसने 2019 में रिलीज हुई अवेंजर्स एंड गेम की ₹445 करोड़ और अवतार द वे ऑफ वाटर की ₹465 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। डायरेक्टर रोनी सेन की ओटीटी सीरीज असुर के दोनों सीजन हिट रहे। साइकोलॉजिकल थ्रिल से भरी इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द आने वाला है। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे सीजन की शूटिंग भी इस साल सितंबर से शुरू हो जाएगी नए सीजन को। इसके राइटर और क्रिएटर गौरव शुक्ला खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। सीरीज में अर्शद बारसी और वरुण सोबती अहम किरदारों में नजर आएंगे। पिछले दिनों रणबीर कपूर स्टारर रामायण का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। साथ ही Sony Pictures ने इसकी रिलीज़ की तारीख भी बता दी। तारीख थी 6 नवंबर 2026। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी रिलीज़ डेट में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।
दरअसल फिल्म को इंटरनेशनलली 6 नवंबर को ही रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन भारत में इसे 2 दिन बाद यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। NDTV से बातचीत में प्रोड्यूसर नमित मलोत्रा ने बताया कि वो इसे दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं। इसलिए हमने भारत में 8 नवंबर की तारीख चुनी है। ऐसे में कुछ फैंस का मानना है कि इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है क्योंकि 8 नवंबर को दिवाली है और इस दिन लोग व्यस्त रहते हैं। अगर फिल्म 6 नवंबर को आती तो लोगों की छुट्टियां का भी इसे फायदा मिल सकता था। जॉन अब्राहम जल्द ही डायरेक्टर शिवम नायर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी दो मजबूत किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें से एक किरदार जॉन प्ले करेंगे। वहीं दूसरे रोल के लिए कास्टिंग पर चर्चा चल रही है। जॉन और शिवम नायर इससे पहले द डिप्लोमेट भी बना चुके हैं। जिसकी काफी तारीफ हुई थी। अब देखना होगा कि इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म का अनाउंसमेंट कब होता है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हैवान को लेकर एक नया अपडेट आया है। पिंक विला के रिपोर्ट के मुताबिक इसका टीज़ 12 अगस्त को रिलीज़ होगा। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय और सैफ के साथ इस फिल्म में श्रेया पिलगांवकर, सयामी खेर, मोमन ईरानी और जीशु सेन गुप्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे। डायरेक्टर शेखर कपूर अपनी 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम का सीक्वल बना रहे हैं। इसका नाम उन्होंने मासूम द नेक्स्ट जनरेशन रखा है। इसमें डगल हंसराज को भी कास्ट कर लिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग पूरी हो गई है। यह ओरिजिनल फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल होगी जिसमें परिवार के रिश्तों और बदलते जनरेशन की सामाजिक डायनामिक्स देखने को मिलने वाली है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान बना रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और मनोज वाजपेयी अहम किरदारों में दिखेंगे। खास बात यह है कि मासूम में जुगल ने एक बच्चे का रोल प्ले किया था। Zee स्टूडियो ने एक माइथोलॉजिकल फिल्म इंद्रपुत्र अनाउंस की है। किरण अब्बावरम फिल्म में लीड रोल करेंगे। फिल्म को श्रीकांत उपपल्ला डायरेक्ट कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रीप्रोडक्शन शुरू हो गया है।
इसी साल अक्टूबर तक इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। डायरेक्टर्स की जोड़ी बिलाल फल्हा और आदिल अल अरबी की इंटरनेशनल थ्रिलर सेवन डॉग्स अब भारत में रिलीज़ होने वाली है। इसे 21 अगस्त को इंडिया में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किरदार किए हैं। इस एक्शन फिल्म को इंटरनेशनलली 27 मई 2026 को रिलीज़ किया गया था। तब इसने 25 मिलियन पाउंड्स यानी ₹318 करोड़ 76 लाख की ओपनिंग ली थी। अब इसे दुनिया के दूसरे हिस्सों में रिलीज़ किया जा रहा है। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। तो आज आप देखिए Hotstar की सीरीज द डे ऑफ द जैकल एडी रेडमैन स्टाररी सीरीज। एक जैकल नाम के एक्स आर्मी मैन की कहानी है जो ब्रिटिश आर्मी में भर्ती होता है और एक बेहतरीन स्नाइपर के तौर पर उभरता है। लेकिन जल्द ही आर्मी की दुनिया छोड़ वो सुपारी किलर बन जाता है। जब लोगों को इसकी भनक लगती है तो पूरा पुलिस महकमा उसके पीछे पड़ जाता है। क्या पुलिस उस शातिर किलर को पकड़ पाएगी? यह जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी। आज का शो लिखा था हमारे साथी श्यामू ने। सिनेमा से जुड़े ऐसे और अपडेट्स के लिए देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।