Cli

रामायण को लेकर करण जौहर ने उठाया ये बड़ा कदम..!

Uncategorized

रामायण को लेकर देश और दुनिया में खूब सारी चर्चा हो रही है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। फिल्म का बजट और इसकी स्टार कास्ट। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि इन दोनों फिल्मों का बजट ₹4000 करोड़ है। इसमें से ₹10 करोड़ फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से फिल्म के थिएट्रिकल और नॉन थिएट्रिकल राइट्स को

लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मगर अब इस मामले में क्लेरिटी आ गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस ने फिल्म के पहले पार्ट के इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नमित मल्होत्रा ने कई स्टूडियोज को इस फिल्म के 30 मिनट के फुटेज दिखाएं ताकि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की डील हो सके। उन्होंने इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की कीमत ₹500 करोड़ रखी थी।

सिर्फ हिंदी वर्जन के राइट्स के लिए मेकर्स ने ₹450 करोड़ की प्राइस कोट की थी। मगर करण जौहर की कंपनी ने फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹250 करोड़ में खरीद लिए हैं जो कि कोटेड प्राइस से आधा है। अब यह स्ट्रेट फॉरवर्ड डील है या इसमें कुछ पेच है इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस ने बाहुबली के हिंदी वर्जन को भी डिस्ट्रीब्यूट किया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रामायण के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने खरीदे हैं। मगर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ना तो मेकर्स ने इस बाबत कुछ कहा है

A ना ही वार्नर ब्रदर्स ने इसके बारे में कोई कंफर्मेशन दिया है। इसलिए लल्लन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता। रामायण को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। साथ ही दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। साईं पल्लवी सीता बनी है। सनी देओल हनुमान का पात्र कर रहे हैं और रावण बने हैं यश। यश इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। इन लोगों के अलावा रवि दुबे,

विवेक ओबरॉय, कुणाल कपूर, रकुलप्रीत, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और सुभाष चड्डा जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं। रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। नितेश ने इससे पहले चुल्लर पार्टी, दंगल, छिछोरे और बवाल जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। उनकी बनाई दंगल भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाला है। खबरें हैं कि यह फिल्म 30 अक्टूबर को थिएटर्स में उतरेगी। वहीं रामायण पार्ट टू अगले साल दिवाली पर आएगी। यह तमाम जानकारी मेरे साथी श्वेतांक ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *