शाहरुख खान की मां तक पहुंची लड़ाई की बात! जानिए क्यों मांगनी पड़ी थी सार्वजनिक माफीकिस डिस्को में जाएं किस…90 के दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक गोविंदा की स्टारडम से हर कोई वाकिफ है। एक दौर ऐसा भी था जब गोविंदा का जादू उस समय के तमाम बड़े सितारों पर भारी पड़ता था। निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपनाते थे और उनकी मांगी हुई फीस तक देने को तैयार रहते थे। 90 के दशक में गोविंदा की हर साल आसानी से सात से आठ फिल्में रिलीज हो जाती थीं और वे एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग किया करते थे। गोविंदा के इस बढ़ते क्रेज से कई बड़े दिग्गज सितारे भी परेशान थे, क्योंकि उस दौर में उनके जैसा स्टारडम किसी और का नहीं था।लेकिन गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी में कई गलतियां कीं, और आज वे अपने करियर को खोकर उन गलतियों की कीमत चुका रहे हैं। आज गोविंदा गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर जरूर सक्रिय रहते हैं,
लेकिन फिल्मों से उनका अब कोई नाता नहीं रहा। ऐसा माना जाता है कि गोविंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसके कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।हालांकि, गोविंदा से जुड़े कई दिलचस्प किस्से आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें हम अपने वीडियो के जरिए आप तक पहुंचाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको गोविंदा और शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने आज से पहले कभी नहीं सुना होगा।जिन्हें नहीं मालूम, उन्हें बता दें कि गोविंदा और शाहरुख खान के बीच हमेशा एक अनकही तल्खी (कोल्ड वॉर) रही है। कहा तो यह भी जाता है कि अपने पूरे फिल्मी करियर में इन दोनों की कभी आपस में खास नहीं बनी। हालांकि गोविंदा और शाहरुख खान ने कुछ फिल्मों में एक-दूसरे का साथ दिया है।
अगर उन फिल्मों पर नजर डालें, तो कई लोगों को यह पता होगा कि गोविंदा, शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में नजर आए थे। लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, शाहरुख खान ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘अचानक’ में भी गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म का निर्देशन नरेश मल्होत्रा ने किया था और निर्माता विजय गलानी थे। इस फिल्म में गोविंदा और शाहरुख खान पहली बार एक साथ देखे गए थे। लेकिन इसके बाद, ये दोनों कलाकार फिर कभी एक-दूसरे की फिल्मों में नजर नहीं आए। और जब ‘ओम शांति ओम’ रिलीज हुई, तब गोविंदा ने इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था।लेकिन गोविंदा और शाहरुख खान के बीच यह तल्खी आखिर क्यों थी? वे एक-दूसरे को क्यों पसंद नहीं करते थे? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके संकेत कई बार मिले हैं। 90 के दशक में जहां गोविंदा एक बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके थे,
वहीं शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकार उस समय संघर्ष कर रहे थे। गोविंदा का ऐसा स्टारडम देखकर इन सभी बड़े सितारों को गहरा झटका लगा था। शायद यही वजह थी कि शाहरुख खान, गोविंदा से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।वैसे 90 के दशक में शाहरुख खान की ऐसी कई फिल्में थीं, जिन्हें बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन गोविंदा उन सभी फिल्मों को ठुकरा चुके थे। गोविंदा ने अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान कई बड़ी भूलें कीं। अब इसे गोविंदा की किस्मत कहें या कुछ और, लेकिन आज वे जिस स्थिति में हैं, वह काफी निराशाजनक है।हालांकि, हम आपको यहां यह भी बता दें कि शाहरुख खान ने एक बार गोविंदा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिस पर काफी बवाल मचा था। खबरों की मानें तो शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि गोविंदा कभी भी उस तरह का काम नहीं कर सकते जैसा वे करते हैं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि गोविंदा ने कभी कोई अच्छा काम किया ही नहीं।
बॉलीवुड के ‘किंग’ के इस बयान के बारे में जब गोविंदा की मां को पता चला, तो वे काफी नाराज हुई थीं और उस वक्त यह खबर मीडिया की सुर्खियों में छा गई थी।यह भी कहा जाता है कि गोविंदा ने शाहरुख खान के सामने इस बात पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में मामले को तूल पकड़ता देख, शाहरुख खान ने अपने इस बयान के लिए गोविंदा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और सफाई दी कि उनके कहने का वह मतलब नहीं था और उन्हें गलत समझा गया। इस बयान के बाद गोविंदा ने शाहरुख खान को माफ कर दिया और आगे चलकर दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए।इसके साथ ही, गोविंदा और शाहरुख खान की बात करें तो बहुत कम लोग जानते होंगे कि गोविंदा ने शाहरुख खान की एक फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। और वह फिल्म थी ‘देवदास’। कुछ साल पहले, शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ छोड़ने पर बात करते हुए गोविंदा ने बताया था कि उन्होंने आखिर यह फिल्म क्यों नहीं की थी।’देवदास’ छोड़ने को लेकर गोविंदा ने उस समय कहा था, “मुझे लगा कि यह फिल्म मेरे लिए नहीं बनी है। जब मुझे ‘देवदास’ में चुन्नीलाल के रोल का ऑफर मिला, तो मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा कि तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा कि तुम्हें लगा मैं चुन्नीलाल हूं, जो किसी को शराब पिलाकर मार देता है? उन्होंने कहा नहीं, तो मैंने साफ मना कर दिया।”गौर करने वाली बात यह है कि शाहरुख खान की ‘देवदास’ में चुन्नीलाल का किरदार बाद में जैकी श्रॉफ ने निभाया था। वहीं, फिल्म ‘ताल’ में जो रोल अनिल कपूर ने निभाया था, वह भी पहले गोविंदा को ही ऑफर हुआ था। लेकिन गोविंदा ने सेकंड लीड हीरो के तौर पर काम करने से इनकार कर दिया था। अब आप सभी जानते हैं कि फिल्म ‘देवदास’ शाहरुख खान के लिए कितनी बड़ी सुपरहिट साबित हुई।भले ही गोविंदा आज इंडस्ट्री के एक जाने-माने दिग्गज सितारे हैं, लेकिन फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है।
हालांकि, उस दौर में गोविंदा के बारे में एक बात बहुत मशहूर थी—जब भी उन्हें फिल्मों में सेकंड लीड का रोल मिलता, वे अपने स्टारडम को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। वे सेकंड लीड हीरो के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म में सिर्फ मुख्य हीरो के रूप में ही दिखना चाहते थे। लेकिन समय के साथ उनके करियर ने करवट ली और आज गोविंदा का करियर लगभग खत्म हो चुका है।साल 2000 के बाद गोविंदा के पास काम कम होने लगा और धीरे-धीरे वे खुद काम मांगने लगे। यहां तक कि उन्होंने कभी सेकंड लीड हीरो न बनने की अपनी कसम भी तोड़ दी और सलमान खान के साथ ‘पार्टनर’ व अक्षय कुमार के साथ ‘भागम भाग’ जैसी फिल्में कीं।इसके साथ ही अगर इन दोनों सुपरस्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक तरफ शाहरुख खान अपनी भारी-भरकम बजट वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सलमान खान का कैमियो रोल देखने को मिलेगा।वहीं दूसरी तरफ गोविंदा की बात करें, तो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है और इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद कुछ दिनों के इलाज के बाद अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।