[संगीत] नितीश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस लंबे टाइम से इस भव्य फिल्म की झलक का इंतजार कर रहे थे। और अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म के किरदारों को लेकर जमकर बातें हो रही हैं। रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक, यश का रावण अवतार और साईं पल्लवी का सीता रूप जहां लोगों का ध्यान खींच रहा है।
वहीं अब फिल्म में कैकई बनी लारा दत्ता का भी लुक चर्चाओं में बना हुआ है। लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि ट्रोलिंग है। दरअसल ट्रेलर में लारा दत्ता को राजा दशरथ की पत्नी कैकई के किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक सीन है जहां पर कैकई भगवान राम को 14 साल के वनवास भेजने की बात करती हैं। लेकिन लारा दत्ता की स्टाइलिंग को लेकर लोग काफी नाराज हैं।
कई लोगों का कहना है कि कैकई का लुक उन्हें त्रेता युग की जगह मॉडर्न टाइम का लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मॉडर्न साड़ी सेलूून स्टाइल बाल यह त्रेता युग है या साल 2026? वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना टीवी सीरियल से भी कर दी। एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म कम और बड़े बजट का टीवी सीरियल ज्यादा लग रहा है।
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि लारा दत्ता का लुक उन्हें किसी डेली सोप के किरदार जैसा लग रहा है। कुछ यूज़र्स ने तो फिल्म की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिस्टोरिक किरदारों को दिखाते टाइम उनकी संस्कृति और टाइम का बहुत ध्यान रखना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कोई लारा दत्ता के लुक से नाराज है। एक यूजर ने लिखा कि किसी को भी यह नहीं पता कि हजारों साल पहले त्रेता युग में पहनावा और स्टाइल बिल्कुल कैसा था। एक यूजर ने लिखा क्या आप लोग त्रेता युग में थे? आपको कैसे पता कि उस टाइम ऐसे साड़ी नहीं पहनी जाती थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म को एक क्रिएटिव विज़न के साथ बनाया गया है और हर चीज को बिल्कुल पुराने टाइम जैसा दिखाना जरूरी नहीं है। फिलहाल रामायण का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग फिल्म के वीएफएक्स और किरदारों की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं कुछ लोग लारा दत्ता के लुक को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के रिलीज़ के बाद क्या कुछ चीजें नई निकलने वाली है। लेकिन इस वक्त जो टॉपिक बना हुआ है वो है रामायण का ट्रेलर जिसका इंतजार फैंस काफी टाइम से कर रहे थे। लेकिन अब फाइनली आज रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोग हनुमान को मिस कर रहे हैं। कुछ लोग और भी इसमें ग्लिं्स देखना चाहते हैं। कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग साईं पल्लवी को पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग भगवान राम को पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग यश की दमदार एक्टिंग जो कि रावण के तौर पर वो नजर आएंगे उसको पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच आप क्या राय रखते हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। [संगीत] डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ। हम्म