Cli

राजपाल यादव पर एक और चेक बाउंस मामले में केस दर्ज! क्या है मामला?

Uncategorized

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर अभी ऊबर नहीं पाए थे कि उनपर एक और केस हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर प्रकाश जाजू ने राजपाल यादव पर केस कर दिया है, वो भी चेक बाउंस के मामले को लेकर।चेक बाउंस के कई मामलों में कुछ हफ्ते जेल में बिताने के बाद राजपाल यादव के लिए साल की शुरुआत मुश्किल भरी रही। एक्टर की कानूनी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। फिल्म प्रोड्यूसर प्रकाश जाजू, जो प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर भी रह चुके हैं, उन्होंने एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया है।

‘भैयाजी सुपरहिट’ (2018) के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल और ‘कैश’ (2007), ‘नॉक आउट’ (2010) और ‘धाकड़’ (2022) के प्रोड्यूसर सोहेल मकलई को भी समन जारी किए गए हैं।बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर जिले के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, फरहान एम. कुरैशी द्वारा राजपाल यादव को जारी किए गए समन की एक कॉपी मिली है। समन में कहा गया है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, राजपाल यादव द्वारा कथित तौर पर जारी किया गया 5 लाख रुपये का चेक पेमेंट के लिए पेश किए जाने पर बाउंस हो गया। एक्टर को 11 सितंबर, 2026 को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

प्रकाश जाजू ने राजपाल यादव पर किया केसबॉलीवुड हंगामा को प्रकाश जाजू ने बताया, ‘मैंने राजपाल यादव, महेंद्र धारीवाल और सोहेल मकलई के खिलाफ केस दर्ज किया है और कोर्ट ने तीनों को समन जारी किया है। मैंने उन्हें लोन दिया था और सिक्योरिटी के तौर पर चेक लिए थे। जब वे पैसे नहीं लौटा पाए, तो मैंने चेक जमा किए, लेकिन वे चेक बाउंस हो गए।’

राजपाल यादव पर 25 लाख बकायाजब उनसे पूछा गया कि उन्हें कितने पैसे लेने हैं, तो प्रकाश जाजू ने जवाब दिया, ‘महेंद्र धारीवाल पर मेरे 50 लाख रुपये बकाया हैं, राजपाल यादव पर 25 लाख रुपये और सोहेल मकलई पर 40 लाख रुपये बकाया हैं।’अंकित चंदीरमानी का दावाइस बीच, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अंकित चंदीरमानी ने दावा किया कि सोहेल मकलई पर उनके भी पैसे बकाया हैं।

उन्होंने कहा, ‘धाकड़ (2022) के बनने के दौरान, सोहेल ने मुझसे 10 लाख रुपये का लोन मांगा था। उन्होंने डायरेक्टर विशाल मिश्रा और मनन संपत से भी इतनी ही रकम उधार ली थी। सोहेल ने पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से मुझे फोन करवाकर इमोशनल अपील भी करवाई। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और मुझे भरोसा दिलाया कि पैसे लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि वे एक प्रॉपर्टी का रीडेवलपमेंट कर रहे हैं और सोहेल को उम्मीद है कि उसे बेचकर वे फंड जुटा लेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *