राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी ् हर किसी ने सुनी है। लेकिन इस प्यार के पीछे डिंपल कपाड़िया को कितना दर्द सहना पड़ा यह कोई नहीं जानता। इसी दर्द का एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
दरअसल ये बात 1973 की है. जब राजेश खन्ना की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और उनका स्टारडम गिरता जा रहा था. जिसे वो बर्दाशत नहीं कर पा रहे थे. अपने करियर को बर्बाद होता देख राजेश खन्ना भी शऱाब और सिगरेट की लत में डूबने लगे. वहीं डिंपल कपाड़िया अपने पति को इस हाल में देख नहीं पा रही थीं. कई बार उन्होंने एक्टर को समझाने की कोशिश भी की. लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं.
रकहा जाता है कि इस वक्त राजेश और डिंपल का रिश्ता इस कदर बिगड़ चुका था कि एक्टर अपनी पत्नी पर हाथ उठाने से जरा भी नहीं कतराते थे. फिर एक दिन डिंपल इतना परेशान हो गई थीं कि वो अपनी दोनों बेटियों के साथ उनका घर छोड़कर चली गईं. इस बात का खुलासा खुद डिंपल ने एक इंटरव्यू में किया था.
एक रिपोर्ट के अनुसार डिंपल ने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजेश खन्ना अपनी लाइफ के बुरे दौर से गुजरे रहे थे तो उन्होंने कई बार मेरी पिटाई की थी. इतना ही नहीं गुस्सा उनके दिमाग पर इस कदर हावी हो गया था कि वो मारने के साथ मुझे सिगरेट से भी जलाते थे.
बता दें कि डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले राजेश खन्ना मॉडल और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के प्यार में दीवाने थे. दोनों सात साल तक साथ रहे थे.